मुंबई की 'मेट्रो वुमन' का नया सफर: अश्विनी भिड़े बनीं बीएमसी की पहली महिला आयुक्त, भूषण गगरानी का लेगी स्थान

ऐतिहासिक नियुक्ति: अश्विनी भिड़े बनीं बीएमसी की पहली महिला आयुक्त

मुंबई की 'मेट्रो वुमन' का नया सफर: अश्विनी भिड़े बनीं बीएमसी की पहली महिला आयुक्त, भूषण गगरानी का लेगी स्थान

महाराष्ट्र सरकार ने अश्विनी भिड़े को मुंबई नगर निगम (BMC) का नया आयुक्त नियुक्त कर इतिहास रच दिया है। 'मेट्रो वुमन' के नाम से मशहूर 1995 बैच की आईएएस अधिकारी भिड़े, भूषण गगरानी का स्थान लेंगी। उनकी प्रशासनिक दक्षता और मुंबई की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में विशेषज्ञता को देखते हुए उन्हें देश के सबसे अमीर नगर निकाय की कमान सौंपी गई है।

मुंबई। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की वरिष्ठ अधिकारी अश्विनी भिड़े को मंगलवार को मुंबई नगर निगम (बीएमसी) का आयुक्त नियुक्त किया गया। देश के सबसे मजबूत आर्थिक स्थिति वाले इस नगर निगम के इतिहास में यह पहला मौका है, जब किसी महिला अधिकारी को इस शीर्ष पद की कमान सौंपी गयी है।

अश्विनी भिड़े, भूषण गगरानी का स्थान लेंगी, जिनका कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है। यह महत्वपूर्ण निर्णय सोमवार देर रात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया। नागरिक निकाय के इस प्रतिष्ठित पद के लिए संजय मुखर्जी और असीम गुप्ता जैसे कई दिग्गज अधिकारियों के नामों पर भी विचार किया गया, लेकिन भिड़े के पास मुंबई की जटिल समस्याओं के समाधान का अनुभव और उनकी तेज गति से काम करने की प्रशासनिक कार्यशैली उनके चयन का मुख्य आधार बनी।

वर्ष 1995 बैच की आईएएस अधिकारी भिड़े वर्तमान में मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव के रूप में तैनात हैं। मुंबई के अवसंरचना क्षेत्र और प्रशासनिक हलकों में उन्हें ‘मुंबई की मेट्रो वुमन’ के नाम से विशेष पहचान प्राप्त है। उन्हें यह उपाधि मुंबई मेट्रो लाइन-3 (एक्वा लाइन) जैसी बेहद चुनौतीपूर्ण और महत्वाकांक्षी परियोजना को धरातल पर उतारने में निभायी गयी उनकी साहसिक भूमिका के कारण मिली है।

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित