राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, कांग्रेस के खान और बीजेपी के अग्रवाल को सभापति ने दिलाई शपथ

राधाकृष्णन ने दिलाई सदस्यता

राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, कांग्रेस के खान और बीजेपी के अग्रवाल को सभापति ने दिलाई शपथ
संसद भवन में बुधवार को नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्यों मंसूर अली खान और रजनीश कुमार अग्रवाल को शपथ दिलाई गई। सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने कर्नाटक और मध्य प्रदेश से चुनकर आए इन नेताओं को पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने बुधवार को संसद भवन में नवनिर्वाचित दो सदस्यों मंसूर अली खान और रजनीश कुमार अग्रवाल को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ दिलायी। कांग्रेस के खान ने अंग्रेजी तथा भारतीय जनता पार्टी के अग्रवाल ने हिंदी भाषा में शपथ ली। दोनों सदस्य क्रमशः कर्नाटक और मध्य प्रदेश से चुनकर आए हैं।

इस अवसर पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, संसदीय कार्य मंत्रालय तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के राज्य मंत्री एल. मुरुगन, राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश, राज्यसभा के महासचिव पी. सी. मोदी तथा सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।


 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग