एनएचएआई ने की महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत  : राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल पर 5,100 से अधिक महिला कर्मचारी तैनात, संचालकों ने सर्वसम्मति से लिया फैसला

रोजगार के नए अवसर खुलेंगे

एनएचएआई ने की महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत  : राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल पर 5,100 से अधिक महिला कर्मचारी तैनात, संचालकों ने सर्वसम्मति से लिया फैसला

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल संचालन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की पहल की। देशभर के 1,140 से अधिक टोल प्लाजा पर दिन की पाली में 5,100 से ज्यादा महिला कर्मचारी तैनात। टोल संचालकों व उद्योग संगठनों की सहमति से लिया गया यह फैसला महिलाओं को रोजगार के नए अवसर देने और यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम।

नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने देश में टोल संचालन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और समावेशिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे नेटवर्क पर महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की है। एनएचएआई के अनुसार इस पहल के तहत देशभर के 1,140 से अधिक टोल प्लाजा पर दिन की पाली (डे शिफ्ट) में टोल बूथ संचालन के लिए 5,100 से अधिक महिला कर्मचारियों को तैनात किया गया है। टोल प्लाजा के अग्रिम पंक्ति के संचालन में महिला कर्मचारियों की तैनाती से राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं के अनुभव में सुधार होने की उम्मीद है।

टोल प्लाजा संचालकों ने सर्वसम्मति से लिया फैसला

यह निर्णय विभिन्न हितधारकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद लिया गया है। इसमें टोल प्लाजा संचालकों के साथ-साथ प्रमुख उद्योग संगठनों जैसे नेशनल हाइवेज बिल्डर फेडरेशन (एनएचबीएफ), हाइवेपरेटर्स एसोसिएशन इंडिया (एचओएआई) और आॅल इंडिया यूजर फी कॉन्ट्रैक्टर्स फेडरेशन (एआईयूसीएफ) ने भी भागीदारी की। इन सभी संगठनों ने टोल प्लाजा पर उपयोगकर्ता शुल्क संग्रह के लिए दिन की पाली में महिला कर्मचारियों की तैनाती पर सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की।

रोजगार के नए अवसर खुलेंगे

Read More गृह मंत्री का तृणमूल कांग्रेस पर प्रहार : पिछड़े समुदायों की व्यवस्थित रूप से उपेक्षा कर रही ममता सरकार, राज्य सरकार पर पिछड़े वर्गों के प्रति अत्यधिक उदासीनता और भेदभाव का लगाया आरोप

एनएचएआई के अनुसार, अब तक 5,100 से अधिक महिला टोल कर्मचारियों की नियुक्ति की जा चुकी है और आने वाले समय में इस संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है। यह पहल विशेष रूप से ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों की महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Read More कोडरमा में जंगली हाथी का कहर: महुआ चुनने गई महिला की मौत, 4 दिनों में 3 लोगों की खा गए जिंदगी

Tags: nhai

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत