असम के कछार फैक्ट्री हादसे पर NHRC की बड़ी कार्रवाई, 4 श्रमिकों की मौत पर सरकार से जवाब तलब

घायलों की हालत और मुआवजे पर मांगी रिपोर्ट

असम के कछार फैक्ट्री हादसे पर NHRC की बड़ी कार्रवाई, 4 श्रमिकों की मौत पर सरकार से जवाब तलब
असम के कछार जिले में एक धातु प्रसंस्करण कारखाने में हुए भीषण विस्फोट पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। हादसे में चार श्रमिकों की मौत और दो के गंभीर रूप से झुलसने की घटना को मानवाधिकार उल्लंघन मानते हुए आयोग ने मुख्य सचिव और पुलिस अधीक्षक से दो सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने असम के कछार जिले में एक धातु प्रसंस्करण कारखाने में हुए विस्फोट में चार श्रमिकों की मौत और दो अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया। एनएचआरसी ने बुधवार को बताया कि आयोग ने जुलाई को असम के कछार जिले में एक धातु प्रसंस्करण कारखाने में हुए विस्फोट में चार श्रमिकों के मारे जाने और दो अन्य के गंभीर रूप से घायल होने से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है।

रिपोर्ट के अनुसार विस्फोट के बाद पिघली हुई धातु श्रमिकों पर गिर गयी। मृतकों के परिवारों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि कारखाने में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। आयोग ने कहा है कि यह मीडिया रिपोर्ट यदि सत्य है, तो यह मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन का मामला है। आयोग ने असम के मुख्य सचिव और कछार के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में घायलों की स्वास्थ्य स्थिति के साथ ही मृतकों के परिवारों और घायल श्रमिकों को दिये गये मुआवजे का विवरण भी शामिल करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि 27 जुलाई को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट के समय कारखाने में 100 से अधिक कर्मचारी मौजूद थे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

संसद में राहुल गांधी के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने कहा-विद्यार्थियों पर नहीं चली गोली, अमित शाह पर लगे आरोप  निराधार संसद में राहुल गांधी के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने कहा-विद्यार्थियों पर नहीं चली गोली, अमित शाह पर लगे आरोप निराधार
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयानों पर तीखा हमला बोला। पात्रा ने कहा...
जनजातीय क्षेत्रों के विकास को मिलेगी रफ्तार, 196.39 करोड़ के वार्षिक प्रस्ताव मंजूर
युवा कांग्रेस का दावा: 'छात्र की गूंज' हेल्पलाइन पर 1,080 कॉल, 80 मामलों में तुरंत कानूनी सहायता पहुंचाई
देश को मिला पहला मिलिट्री मेडिसिन विभाग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन, सेना की चिकित्सा क्षमता होगी मजबूत
जयपुर एयरपोर्ट पर एंटी-हाइजैक मॉक ड्रिल, आपातकालीन तैयारियों की परखी गई क्षमता
यूक्रेन के लिए आतंकवादी भर्ती गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप : टेलीग्राम संस्थापक दुरोव रूस में वांछित घोषित, डेटिंग सेवाएं कराता था उपलब्ध
कांग्रेस नेताओं ने मकराना बालिका बलात्कार पर भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- माता-पिता भय के साये में जी रहे