नीतीश कुमार और सम्राट पहुंचे दिल्ली : सीएम नीतीश आज लेंगे राज्यसभा की शपथ, सम्राट चौधरी के सिर पर सज सकता है नए सीएम का ताज, बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत

बिहार में बड़ा उलटफेर: नीतीश कुमार पहुंचे दिल्ली, ताजपोशी की तैयारी

नीतीश कुमार और सम्राट पहुंचे दिल्ली : सीएम नीतीश आज लेंगे राज्यसभा की शपथ, सम्राट चौधरी के सिर पर सज सकता है नए सीएम का ताज, बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने दिल्ली पहुंच गए हैं। उनके इस्तीफे की खबरों के बीच सम्राट चौधरी को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चाएं तेज हैं। नीतीश ने 'नई व्यवस्था' के संकेत देकर राज्य में सत्ता परिवर्तन और नेतृत्व के नए अध्याय की पुष्टि कर दी है।

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचने के साथ ही कयासों का दौर शुरू हो गया है। ज्ञात रहे कि नीतीश कुमार शुक्रवार को राज्यसभा की शपथ लेंगे। वहीं, सम्राट चौधरी को बिहार का अगला मुख्यमंत्री की ताजपोशी को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। वहीं इसके साथ ही बिहार में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया तेज होने की संभावना है। दिल्ली पहुंचने पर नीतीश कुमार ने कहा कि हम वहां का छोड़कर यहां आए हैं, तो अब यहां का काम करेंगे। कुछ दिनों बाद वहां जाकर नई व्यवस्था कर देंगे। उनके इस बयान को बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। नीतीश कहा कि वह राज्यसभा की शपथ लेने के लिए ही दिल्ली आए हैं।

हवाई अड्डे पर नीतीश का जनता दल (यूनाइटेड) के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। नीतीश कुमार 16 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए थे और उन्होंने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से पहले ही इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद नीतीश मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी संकेत दिए हैं कि जल्द ही नेतृत्व परिवर्तन होगा और नई सरकार का गठन किया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार जारी रहेगी और ‘नीतीश मॉडल’ के तहत विकास कार्य आगे बढ़ेंगे।

वहीं, नीतीश कुमार के केंद्र की राजनीति में सक्रिय होने के बाद बिहार के नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, 14 या 15 अप्रैल को राजग की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है, जिसके बाद जल्द ही नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने के साथ ही बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत तय मानी जा रही है, जहां राज्य में नेतृत्व परिवर्तन और नई सरकार के गठन की प्रक्रिया जल्द पूरी हो सकती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सेंट जेवियर्स कॉलेज में कूटनीति थीम पर हुआ मॉडल यूनाइटेड नेशंस, महत्वपूर्ण विषयों पर कियाविचार-विमर्श सेंट जेवियर्स कॉलेज में कूटनीति थीम पर हुआ मॉडल यूनाइटेड नेशंस, महत्वपूर्ण विषयों पर कियाविचार-विमर्श
सेंट जेवियर्स कॉलेज में कला विभाग की ओर से दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस-2026 का आगाज “शांति संकट में बढ़ते...
भारतीय सांस्कृतिक विरासत के लिए बड़ी उपलब्धि, नीदरलैंड लौटाएगा चोल साम्राज्य काल के प्राचीन ताम्रपत्र
नाहरगढ़ थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, CCTV फुटेज से चोर तक पहुंची टीम
नए सिरे से होगा बिजली की जरूरत का आंकलन, राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर आरईआरसी की रोक
त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी के AC कोच में लगी भीषण आग: यात्रियों में मची अफरा-तफरी ; जानमाल की कोई हानि नहीं, बचाव और राहत कार्य जारी 
नीदरलैंड में पीएम का भव्य स्वागत: भारत अवसरों की भूमि, निवेश और सहयोग का किया आह्वान, भारतीय समुदाय से की मुलाकात
सीबीआई का एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर सर्च, आरोपियों के परिचित रिश्तेदार भूमिगत