न खाना, न आराम... बस दोस्त को हराने की जिद; 2 दिन में द्वारका पहुंचकर जीती शर्त

द्वारका पहुंचते ही दोस्त को भेजा जीत का मैसेज

न खाना, न आराम... बस दोस्त को हराने की जिद; 2 दिन में द्वारका पहुंचकर जीती शर्त
दोस्त से चारधाम यात्रा पहले पूरी करने की शर्त जीतने के लिए उत्सव कुमार झा ने महज दो दिन में मुंबई से द्वारका तक का सफर तय कर लिया। प्रीमियम तत्काल टिकट लेकर निकले उत्सव ने बिना खाना खाए द्वारकाधीश के दर्शन किए। मंदिर पहुंचते ही दोस्त को जीत का संदेश भेज दिया। अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

मुंबई। दोस्तों के बीच शर्त तो आपने कई बार सुनी होगी, लेकिन उसे जीतने का ऐसा जुनून कम ही देखने को मिलता है। उत्सव कुमार झा ने अपने दोस्त से चारधाम यात्रा पहले पूरी करने की शर्त जीतने के लिए ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोस्त के पहुंचने से पहले द्वारका धाम के दर्शन करने के लिए उत्सव ने महज दो दिन में पूरी यात्रा कर डाली।

दरअसल, उत्सव और उनके दोस्त ईतेश कुमार राय के बीच चारधाम के दर्शन पहले पूरे करने की शर्त लगी थी। दोनों तीन धामों के दर्शन कर चुके थे। ईतेश के लिए रामेश्वरम और उत्सव के लिए द्वारका धाम बाकी था। उत्सव को जैसे ही पता चला कि ईतेश 4 नवंबर को रामेश्वरम जाने वाले हैं, उन्होंने बिना देर किए द्वारका जाने का फैसला कर लिया।

प्रीमियम तत्काल टिकट बुक कर पकड़ी ट्रेन

उत्सव ने ऑफिस से घर पहुंचते ही बैग पैक किया और प्रीमियम तत्काल टिकट बुक कर द्वारका के लिए रवाना हो गए। उन्होंने अपनी पूरी यात्रा का वीडियो भी बनाया। मंदिर पहुंचकर दर्शन करने के बाद उत्सव ने मजाकिया अंदाज में दोस्त को संदेश दिया कि चारधाम की बाजी वह जीत चुके हैं। उन्होंने बताया कि सुबह से कुछ नहीं खाया था और अब खाना खाने वाले हैं।

Read More बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामला: मुंबई पुलिस ने अनमोल से पूछताछ के लिए केंद्र से मांगी मंज़ूरी, जांच को गोपनीय रखने पर जोर

दोस्ती और जुनून की हो रही तारीफ

Read More अुनकूल संकेतों से शेयर बाजार में लिवाली का जोर: सेंसेक्स 905 अंक उछला, निफ्टी में 238 अंक का सुधार

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उत्सव के उत्साह और दोनों दोस्तों की अनोखी शर्त की तारीफ कर रहे हैं। किसी ने इसे शानदार दोस्ती बताया तो किसी ने कहा कि जिंदगी में ऐसा ही रोमांच और उत्साह होना चाहिए।

Read More दिल्ली पुलिस मुख्यालय प्रदर्शन मामले में ACP मनस्वी वशिष्ठ निलंबित, जानें पूरा मामला

Tags: defeat

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

1 लाख रुपये की रिश्वत लेते ईपीएफओ का प्रवर्तन अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  1 लाख रुपये की रिश्वत लेते ईपीएफओ का प्रवर्तन अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO), जयपुर में तैनात प्रवर्तन अधिकारी सोनू...
शिकार का चस्का : मुर्गियां खाकर इतना मोटा हुआ बाज कि उड़ना भूला, मुर्गीखाने को बना लिया था अपना भोजनालय
सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर जयपुर में होगा भव्य आयोजन, विकास की तेज गति और हमारी नीति से युवाओं को कराएं रूबरू 
अमेरिका के चुनाव से भारत की सियासत तक गूंजा संदेश, वेणुगोपाल ने किसे दी चुनौती?
रैखिक अवसंरचना परियोजनाओं की बाधाएं दूर करने के लिए बनेगा साझा ट्रैकर, मुख्य सचिव ने समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
1 दिसंबर से बिना पीयूसीसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, दिल्ली-एनसीआर के पेट्रोल पंपों पर लगेंगे एएनपीआर कैमरे
ओम प्रकाश राजभर ने दी अखिलेश यादव को चुनाव लड़ने की चुनौती, बोले-नेता क्या जो चुनाव से भागे, आइये हो जाए दो-दो हाथ