कोई हो-हल्ला या जुलूस नहीं... MLC चुनाव में जीत के बाद अखिलेश की कार्यकर्ताओं को नसीहत

विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव में समाजवादी पार्टी

कोई हो-हल्ला या जुलूस नहीं... MLC चुनाव में जीत के बाद अखिलेश की कार्यकर्ताओं को नसीहत
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) को मिली सफलता के बाद पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्यों (एमएलसी) और कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील की है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) को मिली सफलता के बाद पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्यों (एमएलसी) और कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने जीत की बधाई देते हुए कहा कि इस सफलता को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाए, लेकिन किसी तरह का हो-हल्ला या जुलूस न निकाला जाए। 

अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसा करने से भाजपा के लोगों को उनके बीच घुसकर माहौल बिगाड़ने का मौका नहीं मिलेगा। साथ ही, सपा पर हुड़दंग करने के आरोप भी नहीं लगाए जा सकेंगे। उन्होंने आशंका जताई कि भाजपा विधानसभा चुनाव से पहले साजिश के जरिए सपा की छवि खराब करने की कोशिश कर सकती है।

सपा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा कि पार्टी को हर तरह के षड्यंत्र और झूठे आरोपों से बचकर रहना है, क्योंकि अगले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक परिस्थितियां महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सतर्कता बरतने और जीत के बाद किसी भी तरह के विवाद से बचने का आग्रह किया। अखिलेश यादव ने नवनिर्वाचित एमएलसी का अभिनंदन करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से सभी विजयी सदस्यों का सम्मान किया जाएगा। संभव हुआ तो वह स्वयं उनके क्षेत्रों में पहुंचकर उनका अभिनंदन करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने सभी विजयी एमएलसी से उन कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और शुभचिंतकों की सूची तैयार करने को कहा है, जिन्होंने चुनाव में उनका समर्थन और सहयोग किया। अखिलेश ने कहा कि जीत में योगदान देने वाले इन सभी लोगों का भी सम्मान किया जाएगा।

सपा अध्यक्ष का यह संदेश ऐसे समय आया है, जब प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं। विधान परिषद चुनाव में मिली सफलता के बाद पार्टी नेतृत्व जहां कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने की कोशिश कर रहा है, वहीं जीत के जश्न के दौरान किसी विवाद या टकराव की स्थिति पैदा न हो, इसे लेकर भी सतर्कता बरतने पर जोर दिया जा रहा है।

Read More सेना की हवाई सुरक्षा होगी मजबूत, 770 करोड़ रुपए में खरीदे जाएंगे आधुनिक रडार

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

"भैरव का भरम" का ट्रेलर लॉन्च, अंधविश्वास पर विज्ञान की जीत की कहानी "भैरव का भरम" का ट्रेलर लॉन्च, अंधविश्वास पर विज्ञान की जीत की कहानी
धनरूप प्रोडक्शन की फिल्म भैरव का भरम का ट्रेलर लॉन्च किया गया। फिल्म 30 अक्टूबर को प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल...
महाराष्ट्र : भाजपा का दावा, विकास परियोजनाओं के खिलाफ कांग्रेस की रणनीति
ईरान के खिलाफ युद्ध पर अमेरिका के 47.1 अरब डॉलर खर्च, हथियारों की भरपाई पर बड़ा खर्च
दिल्ली रैली के लिए जयपुर शहर कांग्रेस ने नियुक्त किए विधानसभा वार पर्यवेक्षक, भीड़ जुटाने पर जोर
कोई हो-हल्ला या जुलूस नहीं... MLC चुनाव में जीत के बाद अखिलेश की कार्यकर्ताओं को नसीहत
असर खबर का : खानपुर सीएचसी में लगा डॉक्टरों का ड्यूटी चार्ट
‘मां’ योजना बनी जीवनदायिनी, 34 माह में करीब 2 हजार अंग प्रत्यारोपण