बंगाल और तमिलनाडु में नहीं की पुनर्मतदान की सिफारिश : छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण रहा मतदान, आयोग ने कहा- दोनों ही राज्यों में मतदान के नए रिकॉर्ड स्थापित
तमिलनाडु में एक ही बार में सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव संपन्न कराया
तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में 23 अप्रैल को हुए मतदान के बाद चुनाव आयोग ने कहीं भी पुनर्मतदान की जरूरत नहीं मानी। बंगाल में 152 सीटों पर पहले चरण में शांतिपूर्ण मतदान हुआ, जबकि तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर एक साथ वोटिंग संपन्न हुई। दोनों राज्यों में रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया।
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभाओं के चुनाव के लिए 23 अप्रैल को हुए मतदान के संबंध में किसी भी स्थान पर पुनर्मतदान की सिफारिश नहीं की गयी है। यह जानकारी शनिवार को यहां चुनाव आयोग के अधिकारियों ने दी। पश्चिम बंगाल में 294 सदस्य विधानसभा के पहले चरण के चुनाव में 152 सीटों के लिए 44376 मतदान केन्द्रों पर इस सप्ताह वोट डाले गये थे। कुछ स्थानों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा ।
वहीं, तमिलनाडु में एक ही बार में सभी 234 विधानसभा सीटों पर चुनाव संपन्न कराया गया। इसके लिए 75064 मतदान केंद्र बनाए गए थे। दोनों ही राज्यों में मतदान के नये रिकॉर्ड स्थापित हुए हैं।

Comment List