कश्मीर में आए भूकंप के झटके, नुकसान की रिपोर्ट नहीं
सतह से 130 किलोमीटर की गहराई में था
देश में भूकंप की गतिविधियों पर नजर रखने वाले राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने ‘एक्स’ पर बताया कि अफगानिस्तान में भूकंप दोपहर बाद 12.17 बजे आया।
जम्मू। कश्मीर में भूकंप के मध्यम झटके आए। भूकंप से जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई रिपोर्ट नहीं है। सूत्रों ने बताया कि अफगानिस्तान में शनिवार को रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके कश्मीर के कई हिस्सों में महसूस किए गए।
देश में भूकंप की गतिविधियों पर नजर रखने वाले राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने ‘एक्स’ पर बताया कि अफगानिस्तान में भूकंप दोपहर बाद 12.17 बजे आया। इसका केंद्र 36.10 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 71.20 डिग्री पूर्वी देशांतर पर सतह से 130 किलोमीटर की गहराई में था।
Tags: earthquake
Related Posts
Post Comment
Latest News
18 Dec 2025 15:31:54
शुद्ध सोना 500 रुपए कम होकर 1,36,000 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 400 रुपए टूटकर 1,27,200 रुपए प्रति...

Comment List