असम बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया नोएडा: कालीबाड़ी समिति ने भेजीं 300 साड़ियां और शॉल, राहत अभियान तेज

सेवा अभियान की हर ओर सराहना

असम बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया नोएडा: कालीबाड़ी समिति ने भेजीं 300 साड़ियां और शॉल, राहत अभियान तेज
नोएडा सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी समिति ने सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए शॉल और साड़ियां भेजी हैं। असम सरकार और आपदा प्रबंधन के समन्वय से चल रहे इस अभियान में एयर इंडिया एक्सप्रेस कार्गो मुफ्त परिवहन सुविधा दे रहा है। स्वयंसेवकों के सहयोग से सामग्री जल्द वितरित की जाएगी।

नोएडा। उत्तर प्रदेश में नोएडा सेक्टर-26 स्थित सोसाइटी में नोएडा कालीबाड़ी समिति द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भावना का परिचय देते हुए असम के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 300 साड़ियाँ एवं शॉल भेजने की व्यवस्था की है। यह राहत अभियान असम भवन के रेज़िडेंट कमिश्नर तथा असम सरकार के आपदा प्रबंधन दल, दिसपुर के समन्वय से संचालित किया जा रहा है। नोएडा काली बाड़ी मंदिर समिति के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा सोमवार को जानकारी साझा की गई। उन्होंने बताया कि,नोएडा कालीबाड़ी समिति द्वारा असम भेजी जाने वाली साड़ियों की पैकिंग में अपना बहुमूल्य समय और सेवा दी। स्वयंसेवकों की निस्वार्थ भागीदारी और समर्पण ने इस मानवीय अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस राहत सामग्री के प्रेषण के लिए असम सरकार द्वारा आवश्यक सभी औपचारिकताएँ और पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके बाद राहत सामग्री को निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित अधिकारियों के माध्यम से असम भेजा जाएगा। इस अभियान की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि यह भी है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस कार्गो ने राहत सामग्री के परिवहन के लिए अपनी निःशुल्क कार्गो सेवा उपलब्ध कराने पर सहमति दी है। राहत सामग्री को असम सरकार द्वारा नामित प्राधिकरण को सौंपा जाएगा, जो इसे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों तक पहुँचाने तथा वास्तविक जरूरतमंद लाभार्थियों में वितरित कराने की व्यवस्था करेगा।

इसके साथ ही कालीबाड़ी प्रबंधन ने उन स्वयंसेवकों का भी विशेष धन्यवाद किया, जिन्होंने आगामी 15 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर के वंचित एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए आयोजित वितरण अभियान हेतु राहत सामग्री की पैकिंग में सक्रिय सहयोग दिया। संस्था ने अपने संदेश में कहा कि समाज की सेवा और जरूरतमंदों की सहायता ही उनकी प्राथमिकता है। सभी सदस्यों, स्वयंसेवकों और सहयोगियों द्वारा दिखाई गई 'सेवा (एसईवीए) की भावना इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत है। नोएडा कालीबाड़ी ने सभी सहयोगियों के प्रति अपनी हार्दिक सराहना व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक कार्यों में सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक