अब AI बताएगा कौन-सा जूता है आपके लिए सही, बैतूल के छात्रों ने बनाया 'Sole Mate' ऐप

ऐप करेगा फुटवियर चुनने में मदद

अब AI बताएगा कौन-सा जूता है आपके लिए सही, बैतूल के छात्रों ने बनाया 'Sole Mate' ऐप
मध्य प्रदेश के बैतूल बाजार स्थित शासकीय सांदीपनि कृषि स्कूल की चार छात्राओं ने 15 दिनों के एआई प्रशिक्षण के बाद 'सोल मेट' (Sole Mate) ऐप विकसित किया है। यह अनूठा ऐप एआई स्टूडियो प्लेटफॉर्म के जरिए मधुमेह के मरीजों और एथलीटों को उनकी सेहत के हिसाब से सबसे उपयुक्त जूते चुनने में मदद करेगा।

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के शासकीय सांदीपनि कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैतूल बाजार के विद्यार्थियों ने 15 दिवसीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) प्रशिक्षण के दौरान 'सोल मेट' (Sole Mate) नामक ऐप विकसित किया है। यह ऐप विशेष रूप से मधुमेह के मरीजों और खिलाड़ियों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप उपयुक्त फुटवियर चुनने में सहायता करेगा। विद्यालय की छात्राओं मयूरी पद्माकर, रूपाली पवार, फाल्गुनी साहू और भाग्यश्री भारती पवार ने एआई स्टूडियो प्लेटफॉर्म का उपयोग कर इस ऐप का निर्माण किया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने समस्या-आधारित समाधान विकसित करने के लिए आधुनिक एआई तकनीकों का उपयोग करना सीखा।

प्रशिक्षण कार्यशाला में विद्यार्थियों को चैटजीपीटी, क्लाउड, जैमिनी तथा अन्य एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही नोटबुकएलएम की सहायता से क्विज तैयार करने और एआई आधारित सामग्री निर्माण की जानकारी भी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता के साथ जिम्मेदार और सुरक्षित डिजिटल नागरिक के रूप में तैयार करना था। प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को एआई के सुरक्षित उपयोग के प्रति भी जागरूक किया तथा व्यक्तिगत और संवेदनशील जानकारी किसी भी एआई प्लेटफॉर्म पर साझा नहीं करने की सलाह दी। साथ ही एआई से प्राप्त जानकारी का उपयोग करने से पहले उसके सत्यापन की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।

विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप भविष्य में कक्षा छह से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को चरणबद्ध तरीके से 15 दिवसीय एआई प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के नवाचार विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तकनीकी दक्षता और रचनात्मकता को बढ़ावा देंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग
राजधानी के कानोता थाना क्षेत्र में परिवहन निरीक्षक के साथ कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आने के...
दूरबीन तकनीक का कमाल, 90 साल की महिला की जटिल दूरबीन सर्जरी सफल
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: प्रदर्शन में भाग लेने दिल्ली आ रहे किसानों को रोका, शंभू बॉर्डर पर हाई अलर्ट
भूकंप से तबाह वेनेज़ुएला के लिए यूएई ने बढ़ाया मदद का हाथ: वेनेज़ुएला भेजी 70 टन राहत सामग्री, मेडिकल और टेंट शिविरों पर नजर
'लॉक अप 2' में अर्जुन कपूर की होस्टिंग ने जीता फैंस का दिल, दर्शकों ने बताया शो का सबसे मनोरंजक सरप्राइज
राजौरी में बड़ा आतंकी मंसूबा नाकाम: स्कूल के पास मिला IED, भारतीय सेना ने किया निष्क्रिय
ईसरदा–रामगढ़ फीडर निर्माण पर आज बैठक, चौथ का बरवाड़ा में भूमि अधिग्रहण से पहले होगी जनसुनवाई