एनएसयूआई का डूसू चुनाव में चारों सीटों पर जीत का दावा : पूरे तंत्र के दबाव के बावजूद मजबूती से डटे रहे कार्यकर्ता, जाखड़ ने कहा- न्याय और बेहतर भविष्य के पक्ष में होगा जनादेश

संगठन को चारों सीटों पर जीत मिलने का भरोसा

एनएसयूआई का डूसू चुनाव में चारों सीटों पर जीत का दावा : पूरे तंत्र के दबाव के बावजूद मजबूती से डटे रहे कार्यकर्ता, जाखड़ ने कहा- न्याय और बेहतर भविष्य के पक्ष में होगा जनादेश
चुनाव 2026-27 के पहले चरण का मतदान पूरा होने के बाद एनएसयूआई ने चारों सीटों पर जीत का दावा किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि दबाव के बावजूद कार्यकर्ता मजबूती से डटे रहे। उन्होंने दावा किया कि छात्रों ने नफरत, विभाजन और डर की राजनीति को नकारते हुए सामाजिक न्याय, समानता और समावेशी परिसर के पक्ष में मतदान किया।

नई दिल्ली। एनएसयूआई ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव 2026-27 के लिए मतदान के पहले चरण के पूरा होने के बाद छात्रों के बीच सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्थन का दावा किया है।  नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने उत्साह के साथ मतदान किया और एनएसयूआई सभी चार सीटों पर जीत दर्ज करने को लेकर आश्वस्त है।

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन, पुलिस और पूरे तंत्र के दबाव के बावजूद एनएसयूआई कार्यकर्ता चुनाव के दौरान मजबूती से डटे रहे। उन्होंने दावा किया कि छात्रों ने सामाजिक न्याय और समानता के प्रति अपना समर्थन स्पष्ट किया है और संगठन को चारों सीटों पर जीत मिलने का भरोसा है।

जाखड़ ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र नफरत, विभाजन और डराने-धमकाने की राजनीति को नकारकर सभी के लिए समावेशी परिसर के पक्ष में मतदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों का है और उनका जनादेश न्याय, समानता तथा बेहतर भविष्य के पक्ष में होगा।

 

Read More अमेरिका में भारतीयों के अपमान पर कांग्रेस ने घेरा केंद्र, जयराम रमेश बोले- राष्ट्रहित और गरिमा सर्वोपरि

Tags: nsui

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एनएसयूआई का डूसू चुनाव में चारों सीटों पर जीत का दावा : पूरे तंत्र के दबाव के बावजूद मजबूती से डटे रहे कार्यकर्ता, जाखड़ ने कहा- न्याय और बेहतर भविष्य के पक्ष में होगा जनादेश एनएसयूआई का डूसू चुनाव में चारों सीटों पर जीत का दावा : पूरे तंत्र के दबाव के बावजूद मजबूती से डटे रहे कार्यकर्ता, जाखड़ ने कहा- न्याय और बेहतर भविष्य के पक्ष में होगा जनादेश
चुनाव 2026-27 के पहले चरण का मतदान पूरा होने के बाद एनएसयूआई ने चारों सीटों पर जीत का दावा किया।...
व्यक्ति की आत्महत्या का मामला गरमाया : परिजनों का शव लेने से इनकार, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिया धरना
मानसिक स्वास्थ्य पर युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश : अवसाद, चिंता और आत्महत्या रोकथाम के मुद्दों को रचनात्मक तरीके से किया प्रस्तुत
खांडू ने किया न्यायालय के आदेश का उल्लंघन, जयराम बोले- तत्काल इस्तीफा दे मुख्यमंत्री
जयपुर, जोधपुर और कोटा महापौर की आज कत्ल की रात, कल खुलेगा पत्तों का पिटारा
पाकिस्तान में नमाज के दौरान धमाका : 16 लोगों की मौत, विस्फोटकों से भरा वाहन दीवार से टकराया
नरैना रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई पीआरएस सुविधा, अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगे आरक्षित टिकट