दिल्ली में एनएसयूआई का प्रदर्शन : जाखड़ समेत कार्यकर्ता हिरासत में, कथित 'वोट चोरी' के मुद्दे पर चुनाव आयोग से जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग

प्रदर्शन के मद्देनजर कनॉट प्लेस में भारी पुलिस बल तैनात

दिल्ली में एनएसयूआई का प्रदर्शन : जाखड़ समेत कार्यकर्ता हिरासत में, कथित 'वोट चोरी' के मुद्दे पर चुनाव आयोग से जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर एनएसयूआई ने मंगलवार को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-7 पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चुनावी पारदर्शिता की मांग उठाई। दिल्ली पुलिस ने जाखड़ समेत सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

नई दिल्ली। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार को कनॉट प्लेस स्थित राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-7 पर अचानक विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने किया। प्रदर्शनकारियों ने चुनावी अनियमितताओं और कथित 'वोट चोरी' के मुद्दे पर चुनाव आयोग से जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन के मद्देनजर कनॉट प्लेस में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। दिल्ली पुलिस ने जाखड़ समेत सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

जाखड़ ने कहा कि छात्र कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर चुनावी पारदर्शिता से जुड़े सवालों को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन रोकने के बजाय सरकार को सवालों का जवाब देना चाहिए। 'वोट चोरी' के खिलाफ उसका आंदोलन लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा।

 

Read More युवाओं पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरेगा इंडिया गठबंधन : पहले से अधिक बुलंद करेंगे आवाज, कहा- गुंडागर्दी पर उतरी पुलिस

 

 

Read More सेंसेक्स 71,924.68 और निफ्टी 22,363.35 अंक पर बंद, आईटीसी और टेक महिंद्रा में तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी

Tags: nsui

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में एनएसयूआई का प्रदर्शन : जाखड़ समेत कार्यकर्ता हिरासत में, कथित 'वोट चोरी' के मुद्दे पर चुनाव आयोग से जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग दिल्ली में एनएसयूआई का प्रदर्शन : जाखड़ समेत कार्यकर्ता हिरासत में, कथित 'वोट चोरी' के मुद्दे पर चुनाव आयोग से जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर एनएसयूआई ने मंगलवार को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के...
विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यार्थियों से किया संवाद, शिक्षा और अनुशासन के साथ राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने का दिया संदेश
मानहानि मामला : राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि की कार्यवाही पर लगी रोक
UPI MDR शुल्क स्थगित होने से त्यौहारी सीजन में चमकेगा व्यापार, आशीष सराफ ने कहा-  'सरकार का यह कदम सराहनीय'
कैट की बड़ी जीत : 15 अक्टूबर से लगने वाला UPI शुल्क अब दिवाली तक स्थगित, सुरेश पाटोदिया ने जताया आभार
यूपीआई भुगतान पर नहीं लगेगा कोई शुल्क : एमडीआर को दीवाली तक टाला, त्योहारी मौसम को देखते हुए निर्णय
रूस ने यूक्रेन के आपूर्ति रोबोटों को किया नष्ट : हमलावर ड्रोन को नष्ट करने से दुश्मन की निगरानी करने की क्षमता होगी सीमित