ब्रिक्स संसदीय मंच में ओम बिरला का आह्वान, बोले-वैश्विक दक्षिण की आकांक्षाएं पूरी करने के लिए मिलकर काम करें सभी देश

बिरला 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के अध्यक्ष

ब्रिक्स संसदीय मंच में ओम बिरला का आह्वान, बोले-वैश्विक दक्षिण की आकांक्षाएं पूरी करने के लिए मिलकर काम करें सभी देश
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संविधान सदन में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के लोकतंत्र की 75 वर्ष की सफलता का आधार हमारा लोकतंत्र है। उन्होंने वैश्विक दक्षिण की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए ब्रिक्स देशों से मिलकर काम करने का आह्वान किया।

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि भारत में लोकतंत्र की 75 वर्ष की यात्रा की सफलता का आधार हमारा लोकतंत्र है और ब्रिक्स देशों को वैश्विक दक्षिण के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। बिरला ने संसद भवन परिसर स्थित संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में ब्रिक्स सदस्य देशों के संसदीय प्रतिनिधिमंडलों की उपस्थिति और उनके साझा संकल्प सभी के लिए एक विशेष अनुभव होंगे। बिरला 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के अध्यक्ष हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस वर्ष ब्रिक्स संसदीय मंच के गठन के 20 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस संगठन का तेजी से विस्तार हो रहा है और वैश्विक घटनाक्रम तथा अंतरराष्ट्रीय संबंधों को प्रभावित करने की इसकी क्षमता भी लगातार बढ़ रही है। बिरला ने कहा कि ब्रिक्स दुनिया की लगभग आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करता है और इसके सदस्य देशों का विश्व के करीब एक-तिहाई भूभाग पर विस्तार है। उन्होंने वैश्विक दक्षिण के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए ब्रिक्स के सभी सदस्य देशों से मिलकर काम करने का आह्वान किया।

दो दिवसीय 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच सम्मेलन 26 और 27 अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि 12वीं ब्रिक्स संसदीय मंच में ब्रिक्स के 11 सदस्य देशों और 10 साझेदार देशों के प्रतिनिधिमंडल भाग ले रहे हैं। सम्मेलन का मुख्य विषय 'जन-केंद्रित विकास के लिए संसदों को मजबूत बनाना' है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बिना सूचना SMS इमरजेंसी में मरीज रेफर करने पर लगेगी रोक, नई एसओपी होगी लागू बिना सूचना SMS इमरजेंसी में मरीज रेफर करने पर लगेगी रोक, नई एसओपी होगी लागू
एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्रशासन संबद्ध अस्पतालों से बिना पूर्व सूचना गंभीर मरीजों को रेफर करने पर रोक लगाने के लिए...
चक्रवात ‘अर्नव’ मचाएगा तबाही? 140 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, कई राज्यों में अलर्ट जारी
रक्तदाता दिवस विशेष : 'टीम जीवनदाता' से जुड़े 5 हजार से अधिक युवा, देश भर में मिल चुके हैं 1000 से अधिक सम्मान
एलन कोचिंग संस्थान से नीट की तैयारी कर रहे स्टूडेंट सहित एक ही दिन में दो छात्रों की मौत
राजस्थान विश्वविद्यालय में विश्व सम्मेलन का समापन, देश-विदेश के विद्वान साझा करेंगे शोध निष्कर्ष
कोटा में क्विक कॉमर्स पर उठे सवाल : 10 मिनट में डिलीवरी का दावा, लेकिन खाने की गुणवत्ता की क्या है गारंटी?
Voice of Youth : बकानी में छात्रा के स्कूल में बंद होने की घटना से उठे सवाल, हर कक्षा में लगे इमरजेंसी बेल