उमर अब्दुल्ला का दो टूक जवाब- J&K की समस्या सुलझाएगा केंद्र, अमेरिका नहीं

उमर नहीं लगाएंगे शिकायतों का पुलिंदा

उमर अब्दुल्ला का दो टूक जवाब- J&K की समस्या सुलझाएगा केंद्र, अमेरिका नहीं
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के जम्मू-कश्मीर दौरे से पहले CM उमर अब्दुल्ला ने कहा कि J&K की समस्याओं का समाधान भारत सरकार ही करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी विदेशी राजनयिक से शिकायत नहीं करेंगे और बाहरी दखल नहीं चाहेंगे। गोर से मुलाकात में उमर मौजूदा हालात पर चर्चा करेंगे, लेकिन समस्याओं के समाधान की मांग नहीं करेंगे।

जम्मू। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के दौरे से पहले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के मुद्दों को अमेरिकी सरकार नहीं, बल्कि भारत सरकार ही सुलझाएगी और  वह इस संघ शासित प्रदेश को लेकर किसी विदेशी राजनयिक के समक्ष कोई शिकायत नहीं करेंगे। अब्दुल्ला ने  जोर देकर कहा कि वह केंद्र शासित प्रदेश की समस्याओं के बारे में किसी विदेशी राजनयिक से शिकायत नहीं करेंगे। गोर  दक्षिण और मध्य एशिया के लिए अमेरिका के विशेष दूत भी हैं। वह आज श्रीनगर पहुँचने वाले हैं और यहां रात्रि प्रवास के बाद गुरूवार को लद्दाख रवाना होंगे।

उमर ने विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करने और जरूरी नागरिक कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के बाद  संवाददाताओं से कहा कि वह अमेरिकी राजदूत से मिलने के लिए उत्सुक हैं, लेकिन उन्होंने साफ़ कर दिया कि वह जम्मू-कश्मीर से जुड़े मामलों में बाहरी दखल नहीं चाहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, लंबे समय बाद अमेरिका का कोई राजदूत जम्मू-कश्मीर रहा है और मैं भी बहुत लंबे समय बाद किसी अमेरिकी राजदूत से मिल रहा हूँ। उन्हें आने दीजिए। हम उनसे बात करेंगे। उन्होंने कहा कि वह उनके  विचार जानने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, मैं उनसे और बातें सुनना चाहूँगा, लेकिन वह भी सुनने रहे हैं। देखते हैं कि हमारी बातचीत कैसी होती है। उमर ने कहा कि बातचीत केंद्र शासित प्रदेश में मौजूदा हालात पर केंद्रित होगी।

उन्होंने कहा, वह सुनें या सुनें, हमारी समस्याओं का उनसे कोई लेना-देना नहीं है। किसी दूसरे देश के राजदूत से शिकायत करना मेरी आदत नहीं है। अमेरिका हमारी समस्याओं का समाधान नहीं करेगा।  केंद्र सरकार को ही हमारी समस्याओं का समाधान करना होगा। किसी दूसरे देश के राजदूत से शिकायत करना गलत होगा। मैं जम्मू-कश्मीर और हमारे हालात के बारे में बात करूंगा, लेकिन शिकायत नहीं करूंगा। मैं उनसे अपनी समस्याओं का समाधान खोजने की कोशिश भी नहीं करूंगा।

गौरतलब है कि  यह 15 से ज्यादा वर्षों में अमेरिका के मौजूदा राजदूत और जम्मू-कश्मीर के मौजूदा मुख्यमंत्री के बीच पहली बैठक होगी। गोर पहले ही केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र समेत कई भारतीय राज्यों का दौरा कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने राजनीतिक नेताओं से बातचीत की थी।

Read More नोएडा: नकली सोना दिखाकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत तीन संदिग्ध गिरफ्तार

 

Read More कांग्रेस पर केंद्र पर तंज: सरकार के मंत्रियों की चिंतन या 'चिंता' बैठक, जयराम ने कहा- UPI शुल्क से जनता में भारी रोष

Read More वैभव सूर्यवंशी के ब्रांड वैल्यू ने मचाई धूम! 15 की उम्र में एक दिन में करते है 2 करोड़ की कमाई 

 

 

Tags: omar

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय