ईद-उल-फितर पर मायावती ने दी देश और प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं: समतामूलक विकास को मिले रफ्तार, सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की

मायावती की ईद मुबारक: भाईचारे और संवैधानिक एकता का संदेश

ईद-उल-फितर पर मायावती ने दी देश और प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं: समतामूलक विकास को मिले रफ्तार, सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की

बसपा सुप्रीमो मायावती ने ईद-उल-फितर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने इस त्योहार को आपसी प्रेम और सौहार्द का प्रतीक बताया। मायावती ने डॉ. अंबेडकर द्वारा प्रदत्त संवैधानिक अधिकारों की याद दिलाते हुए सभी नागरिकों से शांति, संयम और समानता बनाए रखने की अपील की है।

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पवित्र रमजान माह के समापन पर मनाए जाने वाले ईद उल फितर के अवसर पर देश और प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने खासतौर पर देश-दुनिया में रह रहे सभी मुस्लिम परिवारों को ईद की दिली मुबारकबाद देते हुए सभी भारतीयों के सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की है । 

मायावती ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि एक महीने तक रोजा और तरावीह जैसी इबादतों के बाद आने वाला यह त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। 

बसपा की मुखिया मायावती ने कहा कि भीम राव अंबेडकर द्वारा प्रदत्त भारतीय संविधान ने सभी नागरिकों को समान अधिकार और सम्मानजनक जीवन की गारंटी दी है, जिसे बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे मेलजोल, भाईचारा, संयम और सहनशीलता की परंपरा को आगे बढ़ाएं, ताकि देश में समतामूलक विकास को गति मिले। उन्होंने कहा कि देश की खुशहाली और तरक्की में सभी नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए, जिससे हर व्यक्ति गर्व महसूस कर सके।

Post Comment

Comment List

Latest News

‘मातृभूमि’ की रिलीज टली : प्रशांत तमांग के निधन और स्क्रिप्ट में बदलाव से शूटिंग प्रभावित, रीशूट में आर्थिक और लॉजिस्टिक चुनौतियां आईं सामने  ‘मातृभूमि’ की रिलीज टली : प्रशांत तमांग के निधन और स्क्रिप्ट में बदलाव से शूटिंग प्रभावित, रीशूट में आर्थिक और लॉजिस्टिक चुनौतियां आईं सामने 
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज फिलहाल टली। प्रमुख कलाकार प्रशांत तमांग के निधन और स्क्रिप्ट बदलाव से शूटिंग...
रूस ने ईरानी बंदरगाह पर हमलों की दी चेतावनी: क्षेत्रीय तनाव बढ़ने का खतरा जताया, अमेरिका-इजरायल "गठबंधन" पर तनाव को बढ़ावा देने का लगाया आरोप
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: ममता बनर्जी ने बोला केंद्र सरकार पर हमला, लोगों के अधिकारों की रक्षा का दोहराया संकल्प, बोली-हमारी लड़ाई जारी रहेगी, आपके अधिकार किसी भी हाल में छीनने नहीं दूंगी
लाखों की चोरी की बड़ी वारदात : जेवरात व नकदी पर चोरों का हाथ साफ, जानें पूरा मामला
ईद की रौनक से महके घर-आंगन : अदा की गई नमाज, सेवइयों का लिया आनंद
2050 तक आलसी हो जाएंगे भारतीय : गर्मी से बढ़ेगा हार्ट अटैक-डायबिटीज का जोखिम, लैंसेट रिपोर्ट में 156 देशों के डेटा का एनालेसिस
अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस समारोह : पर्यावरण संरक्षण के लिए कई अहम पहलें हुईं साकार, वन क्षेत्रों में निगरानी व्यवस्था और अधिक सशक्त