ईद-उल-फितर के पावन मौके पर शिया समुदाय के लोगों ने काली पट्टी बांधकर अदा की नमाज: ईरान-इजरायल संघर्ष के विरोध में आवाज उठाते हुए अमेरिका विरोधी लगाए नारे

संभल: ईद की नमाज के दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विरोध

ईद-उल-फितर के पावन मौके पर शिया समुदाय के लोगों ने काली पट्टी बांधकर अदा की नमाज: ईरान-इजरायल संघर्ष के विरोध में आवाज उठाते हुए अमेरिका विरोधी लगाए नारे

उत्तर प्रदेश के संभल में ईद की नमाज के दौरान शिया समुदाय ने बांहों पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ईरान-इजरायल संघर्ष और अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। प्रशासन ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा और सतर्कता बढ़ा दी है।

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में ईद-उल-फितर के मौके पर कुछ स्थानों पर नमाज के दौरान विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिला। थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के कस्बा सिरसी स्थित सादात मस्जिद में शिया समुदाय के लोगों ने बाहों पर काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय घटनाओं के विरोध में नारेबाजी की। 

प्रदर्शनकारियों ने ईरान-इजरायल संघर्ष के विरोध में आवाज उठाते हुए अमेरिका विरोधी नारे भी लगाए। इस दौरान कुछ लोगों ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से जुड़ी घटनाओं को लेकर भी आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। नारेबाजी को लेकर पुलिस और कुछ प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की बहस भी हुई। हालांकि, स्थिति बाद में नियंत्रण में आ गई। प्रशासन ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मछली एवं वन्य प्राणी मित्र पुरस्कार : आईटीसी राजपुताना होटल में आयोजित होगा छठा संस्करण, निस्वार्थ भाव से प्राकृतिक धरोहर की रक्षा में जुटे व्यक्तियों को पुरस्कार मछली एवं वन्य प्राणी मित्र पुरस्कार : आईटीसी राजपुताना होटल में आयोजित होगा छठा संस्करण, निस्वार्थ भाव से प्राकृतिक धरोहर की रक्षा में जुटे व्यक्तियों को पुरस्कार
मछली एवं वन्य प्राणी मित्र पुरस्कार का छठा संस्करण 23 मार्च, सोमवार को जयपुर स्थित आईटीसी राजपुताना होटल में आयोजित।...
कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव: ज़मीर अहमद खान ने दावणगेरे दक्षिण से मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं दिए जाने पर कांग्रेस से इस्तीफे की दी धमकी
मिडिल ईस्ट संकट: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को तेल बिक्री की दी छूट, होर्मुज़ तनाव के बीच 14 करोड़ बैरल बाजार में उतारने की तैयारी, 
ईद-उल-फितर पर दरगाह का जन्नती दरवाजा दोपहर में बंद, शहरभर में अदा हुई शांतिपूर्ण नमाज
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आसमान में छाए बादल: कुछ स्थानों पर हुई बारिश से तापमान में गिरावट, वातावरण में ठंडक महसूस की गई
शाही ठाठ-बाट से निकली गणगौर माता की शोभायात्रा: 210 लोक कलाकारों के अलग-अलग समूह ने लोक कला की ऐसी रंगत बिखेरी कि दर्शक निहारते ही रहे
ईद-उल-फितर के पावन मौके पर शिया समुदाय के लोगों ने काली पट्टी बांधकर अदा की नमाज: ईरान-इजरायल संघर्ष के विरोध में आवाज उठाते हुए अमेरिका विरोधी लगाए नारे