झारखंड छात्र आंदोलन: वांगचुक के आग्रह पर छात्रों ने तोड़ा अनशन, दीपके का छात्रों से मिलने का ऐलान
सामाजिक संगठनों का मिल रहा समर्थन
झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का प्रदर्शन जारी है। प्रसिद्ध कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आग्रह पर छात्र नेता देवेंद्र महतो ने जल ग्रहण किया। हालांकि निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़े छात्रों को अन्य सामाजिक संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है।
रांची में छात्रों में परीक्षाओं में गड़बडी और धांधली के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी हैं और कुछ छात्र धांधली के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे हैं। बुधवार को सोनम वांगचुक ने प्रदर्शनकारी छात्रों से बात की और देवेंद्र महतो सहित अन्य छात्रों ने उनके आग्रह पर पानी पीकर अपना अनंशन खत्म कर दिया।
वहीं, इस बीच सीजेपी के फाउडंर ने भी प्रदर्शन को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है, दीपके ने कहा कि रांची में हमारे साथी है और हम भी बहुत जल्द झारखंड में छात्रों से मिलने जरूर जाएंगे।
Related Posts
Post Comment
Latest News
05 Aug 2026 14:13:25
हिम्मतगंज में मंगलवार शाम दो मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से लकी जनरल स्टोर और पहली मंजिल पर बने...

Comment List