आम आदमी की जेब पर एक बार फिर झटका : तेल कंपनियों ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें कितनी पहुंच गई कीमत

पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा

आम आदमी की जेब पर एक बार फिर झटका : तेल कंपनियों ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें कितनी पहुंच गई कीमत

देश में पेट्रोल और डीजल के दाम फिर बढ़े, लगातार तीसरी बढ़ोतरी दर्ज। दिल्ली में पेट्रोल 99.51 रुपये और डीजल 98.64 रुपये प्रति लीटर पहुंचा। कोलकाता व चेन्नई में भी बढ़ोतरी हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें और रुपये की कमजोरी से यह वृद्धि हुई। आम जनता पर महंगाई का असर बढ़ा। तेल कंपनियों ने कीमतें बढ़ाईं।

नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर वृद्धि की है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। दूसरे शहरों में भी इसी अनुपात में वृद्धि की गयी है। चार-चार दिन के अंतराल पर दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम लगातार तीसरी बार बढ़ाये गये हैं। दिल्ली में आज से एक लीटर पेट्रोल 99.51 रुपये का और डीजल 98.64 रुपये का हो गया है। पहले इनकी कीमत क्रमश: 98.64 रुपये और 91.58 रुपये प्रति लीटर थी। इससे पहले 15 मई को पेट्रोल-डीजील के दाम दिल्ली में तीन-तीन रुपये बढ़े थे। इसके बाद 19 मई को भी पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था।

कोलकाता में आज से पेट्रोल की कीमत 94 पैसे बढ़कर 110.64 रुपये और डीजल की 95 पैसे बढ़कर 97.02 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गयी है। चेन्नई में पेट्रोल 82 पैसे और डीजल 87 पैसे महंगा हुआ है। आज से वहां एक लीटर पेट्रोल 105.31 रुपये का और एक लीटर डीजल 96.98 रुपये का हो गया है।  पश्चिम एशिया में जारी संकट और आपूर्ति में बाधा के कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और डॉलर की तुलना में रुपये में जारी गिरावट से तेल विपणन कंपनियों की लागत बढ़ रही है। यही कारण है कि वे पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा रही हैं।  इंडियन ऑयल ने अपने प्रीमियम पेट्रोल एक्सपी95 की कीमत 87 पैसे बढ़ाकर 106.63 रुपये और प्रीमियम डीजल एक्सजी की कीमत 91 पैसे बढ़ाकर 97.81 रुपये प्रति लीटर कर दी है।

 

Read More नोएडा में मार्केट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग : किसी प्रकार की जनहानि नहीं, 20 दुकानों को सुरक्षित बचाया

 

 

Read More केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे की बढ़ी मुश्किलें: अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पॉक्सो मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत 

Tags: oil

Post Comment

Comment List

Latest News

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, प्रभावी क्रियान्वयन और जनभागीदारी के निर्देश वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, प्रभावी क्रियान्वयन और जनभागीदारी के निर्देश
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026” की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को प्रभावी क्रियान्वयन...
असर खबर का : दो दिन में साफ हुए जाम नाले और कचरे के ढेर
कोटा : अगले माह से हमारे शहर में दौड़ने लगेंगी ई-बसें
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ग्राम विकास चौपाल बनी सुशासन का मजबूत माध्यम, कई विकास कार्यों की घोषणाएँ
स्पेसएक्स ने लांच की स्टारशिप अंतरिक्ष यान के उन्नत संस्करण की पहली परीक्षण उड़ान, पहले कर दिया था रद्द
10 दिन में तीसरी बार ईंधन के दाम बढ़ने पर कांग्रेस का केन्द्र पर हमला : जनता की जेब पर डाका डाल रही सरकार, पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए आम आदमी पर डाला जा रहा बोझ
जयपुर के जिला सरकारी अस्पतालों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू, मरीजों को राहत