एलपीजी मुद्दे पर विपक्ष का संसद भवन परिसर में प्रदर्शन : सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, एलपीजी संकट पर संसद में चर्चा कराने और समस्या के जल्द समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग

रसोई गैस की कमी का भारी सामना करना पड़ रहा

एलपीजी मुद्दे पर विपक्ष का संसद भवन परिसर में प्रदर्शन : सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, एलपीजी संकट पर संसद में चर्चा कराने और समस्या के जल्द समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग

रसोई गैस संकट को लेकर विपक्ष का संसद परिसर में जोरदार प्रदर्शन हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई दलों के सांसद मकर द्वार पर पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे। विपक्ष ने एलपीजी की कमी पर चिंता जताते हुए संसद में चर्चा और तत्काल समाधान की मांग की, जबकि स्पीकर ने परिसर में प्रदर्शन से बचने की अपील की थी।

नई दिल्ली। कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने रसोई गैस की दिक्कत को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ ही विभिन्न विपक्षी दलों के नेता शामिल थे और वे सब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते रहे थे। उनका आरोप था कि देशभर में लोगों को रसोई गैस की कमी का भारी सामना करना पड़ रहा है और सरकार इसको लेकर ठोस उपाय नहीं कर पा रही है।

प्रदर्शनकारी सांसदों ने हाथ में पोस्टर और एलपीजी सिलेंडर के पोस्टरों के साथ संसद भवन के मकर द्वार के सामने प्रदर्शन किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पिछले दिनों संसद के भीतर और संसद परिसर में प्रदर्शन नहीं करने का सांसदों से अनुरोध भी किया था। प्रदर्शनकारी सरकार से एलपीजी संकट पर संसद में चर्चा कराने और समस्या के जल्द समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे थे।

Tags: lpg

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर डिस्कॉम ने दी परिवादी उपभोक्ताओं को राहत, फोरम ने की ऑनलाइन सुनवाई जयपुर डिस्कॉम ने दी परिवादी उपभोक्ताओं को राहत, फोरम ने की ऑनलाइन सुनवाई
बिजली बिलों से संबंधित विवादित मामलों में जयपुर डिस्कॉम के मुख्यालय स्थित निगम स्तरीय उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम ने ऑनलाइन...
गैस बुकिंग पर फिर नया अपडेट: इन उपभोक्ताओं के लिए रिफिल बुकिंग का अलग प्रावधान नहीं, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन
नई दिल्ली में पीएम मोदी से मिले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विकास योजनाओं पर लिया मार्गदर्शन
ऑपरेशन क्लीन स्वैप : अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, 24 लोगों पर जुर्माना
सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विहिप ने किया स्वागत, कहा-अनुसूचित समाज के अधिकारों से समझौता नहीं, धर्मांतरण गतिविधियों पर लगेगा अंकुश
Weather Update : अधिकांश जिलों में मौसम साफ, सुबह-शाम हल्की ठंडक
ईरानी लेफ्टिनेंट कर्नल इब्राहिम जोल्फागरी की कड़ी चेतावनी: शर्तों के अनुरूप होने पर अमेरिका के साथ बातचीत संभव, तब तक कुछ भी नहीं होगा सामान्य