राज्यसभा में पेपर लीक पर विपक्ष का हंगामा : सदन में काम ठप, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

हंगामे में डूबा मानसून सत्र का पहला दिन

राज्यसभा में पेपर लीक पर विपक्ष का हंगामा : सदन में काम ठप, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित
मानसून सत्र का पहला दिन नीट-यूजी पेपर लीक विवाद की भेंट चढ़ गया। विपक्ष ने राज्यसभा में छात्रों के भविष्य और जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर कथित लाठीचार्ज का मुद्दा उठाकर जोरदार हंगामा किया। पांच बार स्थगन के बाद भी गतिरोध नहीं टूटा और सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित करनी पड़ी।

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को राज्यसभा में नीट यूजी परीक्षाओं के प्रश्न-पत्र लीक होने के मुद्दे पर विपक्षी सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया और कार्यवाही नहीं चलने दी, जिससे सदन की कार्यवाही 5 बार के स्थगन के बाद ढाई बजे दिन भर के लिए स्थगित करनी पड़ी। 5 बार के स्थगन के बाद जब छठी बार कार्यवाही शुरू हुई तो उप सभापति हरिवंश ने पेपर लीक के मुद्दे पर आसन के निकट शोर शराबा कर रहे विपक्ष के सदस्यों से सदन को चलने देने की अपील करते हुए कहा कि वह कार्यसूची के अनुरूप सदन को चलने दें। उन्होंने कहा कि सुबह से सदन में कोई काम काज नहीं हुआ है। कृपया सदस्य अपनी अपनी सीटों पर चले जायें और सदन चलने दें। उन्होंने कहा , मैं सभी से अनुरोध करता हूं आप सदन चलाने के लिए माहौल बनाइये। यह उच्च सदन है, इसकी मर्यादा बनाये रखें और नियमों का पालन करें।

सदस्यों पर उनकी अपील का कोई असर नहीं हुआ और वे नारेबाजी करते रहे जिसे देखते हुए उप सभापति ने कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले भी इसी मुद्दे पर कार्यवाही पांच बार स्थगित करनी पड़ी थी।  विपक्ष ने सुबह से ही पेपर लीक मामले तथा इसके विरोध में जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों तथा अन्य कार्यकर्ताओं पर कथित रूप से लाठीचार्ज का मुद्दा उठाने की मुहिम शुरू कर दी थी। सभापति सी पी राधाकृष्णन ने सुबह जरूरी विधायी दस्तावेज सदन के पटल पर रखे जाने तथा अन्य विधायी कामकाज के बाद विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को अपनी बात रखने का मौका दिया।

खड़गे ने कहा कि नीट यूजी पेपर घोटाला छात्रों का मामला है और इससे लाखों बच्चों का भविष्य जुड़ा है। उन्होंने कहा कि जंतर मंतर पर हजारों छात्र आये हैं लेकिन वहां लाठी चार्ज किया गया है। उन्होंने कहा, सरकार मारने की कोशिश कर रही है। सरकार कुचलने की कोशिश कर रही है। खड़गे के इतना कहते ही सभापति ने सदन की कार्यवाही बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दी थी । विपक्षी सदस्यों ने इस मुद्दे पर जोर जोर से बोलना शुरू कर दिया लेकिन तब तक सभापति ने कार्यवाही स्थगित करने की घोषणा कर दी। इसके बाद सदन की कार्यवाही इसी मुद्दे पर दूसरी बार साढे बारह बजे तक, तीसरी बार 12 बजकर 50 मिनट तक, चौथी बार दो बजे तक और पांचवीं बार ढाई बजे तक स्थगित करनी पड़ी। इस तरह मानसून सत्र के पहले दिन कोई विधायी कामकाज नहीं हो सका और पूरी कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ गयी। इससे पहले सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सभापति ने नौ नवनिर्वाचित सदस्यों को सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई। सदन ने दिवंगत सदस्यों तथा कतर के पूर्व अमीर के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कैथेटर तकनीक से जटिल हृदय रोगों का इलाज संभव, एक्सपर्ट्स ने सिखाई दुर्लभ एंजियोप्लास्टी  कैथेटर तकनीक से जटिल हृदय रोगों का इलाज संभव, एक्सपर्ट्स ने सिखाई दुर्लभ एंजियोप्लास्टी 
जयपुर में आयोजित ट्रांस-कैथेटर लर्निंग प्रोग्राम में देश-विदेश के हृदय विशेषज्ञों ने बिना चीर-फाड़ वाली अत्याधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया।...
भिंड में दिल दहला देने वाला हादसा: गुटखा थूकने के लिए खोला कार का दरवाजा, मासूम सड़क पर गिरा, पहिए से कुचलकर मौत
ईरानी व्यापारिक जहाज पर कथित हमला: एक नाविक की मौत, यूक्रेन के खिलाफ तेहरान ने दर्ज कराया कड़ा विरोध
फिरौती मांगने की वारदात का त्वरित खुलासा: 2 आरोपी दबोचे, एक फरार
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: दोहरीकरण कार्य के चलते उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस 28 और 29 जुलाई को बदले मार्ग से चलेगी
पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार धड़ाम: सेंसेक्स 2091 अंक टूटा, अगले सप्ताह फेड बैठक और नतीजों पर नजर
धौलपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल