महाराष्ट्र के आश्रम स्कूल में मचा हड़कंप : खाने में मिली छिपकली, 30 छात्र बीमार; उल्टी और पेट दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती

प्रशासन ने शुरू की लैब जांच, अभिभावकों में रोष

महाराष्ट्र के आश्रम स्कूल में मचा हड़कंप : खाने में मिली छिपकली, 30 छात्र बीमार; उल्टी और पेट दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के चंद्रपुर ज़िले में एक सरकारी आश्रम स्कूल के भोजन में छिपकली गिरने से कम से कम 30 छात्र बीमार हो गए। भोजन करने के तुरंत बाद छात्रों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

चंद्रपुर। महाराष्ट्र के चंद्रपुर ज़िले में एक सरकारी आश्रम स्कूल के खाने में छिपकली मिली। कम से कम 30 छात्र बीमार हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना मंगलवार को जीवती तालुका के नागराला गांव में अंब्रू नाइक माध्यमिक आश्रम स्कूल में उस समय हुई, जब स्कूल में छात्रों को खाना परोसा गया। खाना खाने के तुरंत बाद कई छात्रों को जी मिचलाने, उल्टी और पेट में तकलीफ की शिकायत हुई। बीमार छात्रों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्कूल प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि खाना बनाते समय उसमें छिपकली गिर गई होगी, जिससे छात्रों को फूड पॉइजनिंग होने का शक है। सभी छात्रों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

अधिकारियों ने खाने के नमूने प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिए हैं और घटना की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद छात्रों के माता-पिता ने इस लापरवाही पर रोष जाहिर किया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने कहा कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उचित कदम उठाए जाएंगे। इसके साथ ही संस्थान में साफ-सफाई और खाने पान सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर