महाराष्ट्र में चलती ट्रेन पर पत्थर से हमला : टूटकर बिखरा कांच, बाल-बाल बचे यात्री

रेलवे कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त कोच का किया निरीक्षण

महाराष्ट्र में चलती ट्रेन पर पत्थर से हमला : टूटकर बिखरा कांच, बाल-बाल बचे यात्री
वर्धा के पास मुंबई जा रही नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस के एसी कोच की खिड़की पर कथित तौर पर पत्थर लगने से शीशा चटक गया। खिड़की के पास बैठे यात्री सुरक्षित रहे। वर्धा स्टेशन पर ट्रेन रोककर आरपीएफ में शिकायत दर्ज कराई गई। रेलवे ने क्षतिग्रस्त शीशे की मरम्मत कर ट्रेन रवाना की। मामले की जांच जारी है।

नागपुर। महाराष्ट्र में वर्धा के पास नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस के एसी कोच की खिड़की पर कथित तौर पर पत्थर लगने से शीशा टूट गया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। रेलवे अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि  यह घटना रात करीब नौ बजे हुई। घटना से समय ट्रेन संख्या 12290 मुंबई जा रही थी। पत्थर कोच की एक खिड़की पर लगा, जिससे शीशे में दरार आ गयी और उसके टुकड़े बिखर गये। खिड़की से कुछ ही इंच की दूरी पर बैठे यात्री इस घटना में सुरक्षित बच गये।

घटना के बाद ट्रेन को वर्धा स्टेशन पर रोका गया, जहां रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में शिकायत दर्ज कराई गयी। रेलवे कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त कोच का निरीक्षण किया और जरूरी मरम्मत के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। कुछ यात्रियों ने दावा किया कि चलती ट्रेन पर पत्थर फेंके गए थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक से अधिक कोच प्रभावित हो सकते हैं, हालांकि रेलवे अधिकारियों ने अभी तक नुकसान की सही स्थिति की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आरपीएफ ने घटना के  जिम्मेदार लोगों की पहचान  के लिए जांच शुरू कर दी है।

 

Read More अखिलेश की रथ यात्रा पर भाजपा का हमला, बोली- रायबरेली से शुरुआत कर सपा कांग्रेस को अपनी ताकत दिखाना चाहती है

Read More जमुई के बाद समस्तीपुर में बालिका से कथित छेड़खानी का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

 

 

 

Read More गुस्से से लाल हुआ शेयर बाजार: सेंसेक्स 1,200 अंक से ज्यादा टूटा, निवेशकों को करोड़ों रूपए स्वाहा

 

Tags: train

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराष्ट्र में चलती ट्रेन पर पत्थर से हमला : टूटकर बिखरा कांच, बाल-बाल बचे यात्री महाराष्ट्र में चलती ट्रेन पर पत्थर से हमला : टूटकर बिखरा कांच, बाल-बाल बचे यात्री
वर्धा के पास मुंबई जा रही नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस के एसी कोच की खिड़की पर कथित तौर पर पत्थर लगने...
डोटासरा का भाजपा पर हमला : भाजपा को सिर्फ सत्ता चाहिए, कहा- किसानों की तकलीफ से इनका कोई सरोकार नहीं
राष्ट्रीय गायन प्रतिभा प्रतियोगिता-2026, सुरों के राष्ट्रीय मंच पर जुटेंगी 10 राज्यों की 70 से अधिक चयनित युवा प्रतिभाएं
सेना प्रमुख ने राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट्स की परिचालन तैयारियों का लिया जायजा, बोले- मिशन के लिए तैयार रहे सैनिक
सुकेत में भाजपा के विकास चौहान ने एक वोट से जीता उपाध्यक्ष का चुनाव, कांग्रेस को हराया
5-डे बैंकिंग पर आर-पार : राजस्थान में कल से 3 दिन बैंकों में तालाबंदी, रविवार को खुलेंगे सभी सरकारी और ग्रामीण बैंक
कांग्रेस सरकार हिमाचल में दे रही अराजकता को बढ़ावा : राज्य में कानून का शासन कमजोर, बिंदल ने कहा- सरकार के संरक्षण में गुंडागर्दी और माफिया राज का बोलबाला