यात्रिगण कृपया ध्यान दें! होली पर्व पर अहमदाबाद मंडल की विशेष प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं

यात्री सुविधाएं एवं भीड़ प्रबंधन यात्री होल्डिंग एरिया

यात्रिगण कृपया ध्यान दें! होली पर्व पर अहमदाबाद मंडल की विशेष प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं

होली के त्योहार पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल ने कमर कस ली है। यात्रियों की सुविधा हेतु 684 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। साबरमती और अहमदाबाद स्टेशनों पर विशाल 'होल्डिंग एरिया', 24/7 सीसीटीवी निगरानी और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं ताकि आपका सफर सुरक्षित और सुखद रहे।

अहमदाबाद। आगामी होली के त्योहार के अवसर पर यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल ने व्यापक तैयारियां की हैं। होली पर्व के दौरान पश्चिम रेलवे द्वारा विभिन्न गंतव्यों के लिए कुल 684 ट्रेन/ट्रिप्स संचालित की जाएंगी जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। 

इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक वेद प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी संबंधित विभागों को यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए ठोस एवं प्रभावी प्रबंध करने के निर्देश दिए गए। वेदप्रकाश ने बताया कि अहमदाबाद मंडल यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। त्योहार के दौरान सभी व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जाएगी, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन

कालूपुर साइड : कालूपुर साइड के होल्डिंग एरिया को तीन भागों में विभाजित किया जाएगा।
मल्टी मोडल ट्रांसपोर्ट हब का ग्राउंड फ्लोर लगभग 43,056 वर्ग फुट।
पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम कार्यालय के पास स्थित वर्तमान होल्डिंग एरिया लगभग 4133 वर्ग फुट।
एलिवेटेड रोड के नीचे आॅटो रिक्शा लेन एवं दोपहिया पार्किग क्षेत्र का एक भाग लगभग 4844 वर्ग फुट।

Read More दिल्ली में बारिश से वायु गुणवत्ता में सुधार : ग्रैप 2 की रोक हटी, तापमान में गिरावट से हल्की सर्दी

सरसपुर साइड

Read More इंडिगो ने एक्सिस बैंक के साथ मिलकर को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने की घोषणा की, ग्राहकों को मिलेगा लॉयल्टी प्रोग्राम इंडिगो ब्लूचिप का भी लाभ

सरसपुर साइड के होल्डिंग एरिया को दो भागों में विभाजित किया जाएगा।
बुकिंग कार्यालय के पास स्थित वर्तमान होल्डिंग एरिया लगभग 3229 वर्ग फुट।
बुकिंग कार्यालय एवं कूली मस्जिद की ओर जाने वाले मार्ग का क्षेत्र लगभग 6458 वर्ग फुट।

Read More ''ऑपरेशन राउंड अप' के तहत केरल पुलिस ने 1,663 लोगों को किया गिरफ्तार, 691 गंभीर अपराधों में शामिल, जबकि 972 अलग-अलग मामलों में फरार

साबरमती रेलवे स्टेशन 

साबरमती स्टेशन पर लगभग 4 हजार से पांच हजार यात्रियों के बैठने की समुचित व्यवस्थाकी गई है। यातायात के सुचारु प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए प्रवेश एवं निकास द्वारों को अलग-अलग रखा गया है, जिससे भीड़ का बेहतर प्रबंधन किया जा सके। इन होल्डिंग क्षेत्रों में पंखों, पेयजल एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की गई है, जिससे प्लेटफार्मों पर अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित किया जा सके तथा यात्रियों का चरणबद्ध प्रवेश सुनिश्चित हो। 

विशेष प्लेटफार्म प्रबंधन योजना

अधिकांश होली स्पेशल एवं अधिक भीड़ वाली गाड़ियां प्लेटफॉर्म संख्या 8 से संचालित की जाएंगी, जिससे भीड़ का प्रभावी वितरण सुनिश्चित हो सके। केन्द्रीकृत घोषणा प्रणाली को सुदृढ़ किया गया है, ताकि यात्रियों को समय-समय पर आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराई जा सकें। अतिरिक्त हेल्प डेस्क, टिकट काउंटरों पर पर्याप्त स्टाफ, पेयजल सुविधाएं, स्वच्छता व्यवस्था एवं प्रतीक्षालयों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था

स्टेशन परिसरों एवं प्रमुख प्लेटफार्मों पर आरपीएफ एवं जीआरपी कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी। आरपीएफ एवं वाणिज्य स्टाफ  को आवश्यक वीएचएफ हैंडसेट उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे त्वरित समन्वय एवं प्रतिक्रिया सुनिश्चित हो सके। बैग चेकिंग अभियान को सघन रूप से चलाया जाएगा। आरपीएफ सीसीटीवी कक्ष से ही वार रूम संचालित किया जाएगा, जहां से 24 गुणा 7 निगरानी की जाएगी। सादे वस्त्रों में आरपीएफ एवं जीआरपी की अपराध रोकथाम एवं जांच दल टीमें संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखेंगी। चौबीसों घंटे सीसीटीवी निगरानी प्रणाली सक्रिय रहेगी तथा किसी भी स्थान पर भीड़ बढ़ने की स्थिति में फील्ड इकाइयों को तत्काल सतर्क किया जाएगा।

वाणिज्य एवं विशेष सहायता प्रबंध

मंडल स्तर परवार रूम का गठन किया गया है, जहां से वरिष्ठ अधिकारी 24 घंटे निगरानी करेंगे। भीड़ की स्थिति में उच्च अधिकारी स्वयं प्लेटफॉर्म पर उपस्थित रहेंगे। यात्रियों को होली स्पेशल ट्रेनों एवं अतिरिक्त सेवाओं की जानकारी देने के लिए सोशल मीडिया, प्रेस विज्ञप्ति, नियमित ट्वीट एवं सार्वजनिक घोषणा प्रणाली का व्यापक उपयोग किया जाएगा। टिकट चेकिंग स्टाफ को अतिरिक्त सतर्कता एवं मार्गदर्शन के लिए  निर्देशित किया गया है।

दिव्यांग, वृद्ध एवं अस्वस्थ यात्रियों के लिए विशेष प्रबंध

सिविल डिफेन्स टीम को समर्पित सहायता दल के रूप में तैनात किया जाएगा, जो दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों एवं अस्वस्थ यात्रियों को प्लेटफार्म तक पहुंचाने, ट्रेन में चढ़ाने एवं आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी।    चिकित्सा टीम 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पर शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा का शपथ ग्रहण समारोह, वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पर शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा का शपथ ग्रहण समारोह, वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी
कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में गोविंद सिंह...
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: अंतिम मतदाता सूची सामने आने से पहले हो सकती है चुनावी तारीखों की घोषणा, मतदाता सूची से 58 लाख से अधिक नाम कटे
परिचर्चा: मेडिकल और इंजीनियरिंग के अलावा और भी हैं राहें-डाटा, एआई और स्किल बेस्ड फील्ड में हैं सैकड़ों कॅरियर ऑप्शंस
एमजेआरपी यूनिवर्सिटी में पैशन-फैशन 2026 का आयोजन : रैंप पर दिखी युवाओं की सतरंगी रचनात्मकता, दर्शकों ने बजाई तालियां
राट्रपति ट्रंप का बड़ा एलान: नहीं देना होगा अमेरिकी नागरिकों को टैक्स, जानें क्या है सरकार का पूरा प्लान
NCERT की पुस्तक में ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ संबंधी कंटेंट पर सुप्रीम कोर्ट चिंतिंत, सीजेआई बोले- किसी को भी संस्था को बदनाम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी
झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन का हिमाचल प्रदेश में निधन; परिवार में शोक की लहर, पुलिस जांच शुरू