मध्य प्रदेश में पुल पर बनाया 90 डिग्री का टर्न : डिजाइन को लेकर लोग कर रहे सवाल, विशेषज्ञों ने कहा- इससे हादसे होने की संभावनाएं
इसी महीने इसके लोकार्पण की संभावना है
इसी महीने इसके लोकार्पण की संभावना है। यह ओवरब्रिज यातायात के दबाव को कम करेगा। इसके साथ ही शहर के कई हिस्सों को जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल शहर के लोग लंबे समय से ऐशबाग रेलवे ओवरब्रिज के चालू होने का इंतजार कर रहे थे। यह ओवरब्रिज अब बनकर तैयार हो गया है, लेकिन इसके उद्घाटन से पहले ही लोग इसके डिजाइन को लेकर सवाल कर रहे है। ऐशबाग स्टेडियम के पास बने इस पुल में 90 डिग्री का टर्न बनाया गया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग सवाल कर रहे है।
इसी महीने इसके लोकार्पण की संभावना है। यह ओवरब्रिज यातायात के दबाव को कम करेगा। इसके साथ ही शहर के कई हिस्सों को जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसका 90 डिग्री का मोड ड्राइवर्स के लिए एक चुनौती बनकर उभरेगा। इससे संभावित हादसों की भी आशंका बढ़ जाएगी। ट्रैफिक विशेषज्ञों के अनुसार इस टर्न पर रफ्तार पर नियंत्रण नहीं हुआ, तो वाहन पलटने या आपस में टकराने के हादसे होने की संभावनाएं है। उन्होंने कहा कि इसकी कमी को लेकर तकनीकी ऑडिट कराई जाएं और त्रुटि सामने आने पर उसे दूर किया जाए।

Comment List