अमेरिका से डिपोर्ट किए गए लोगों को लेकर भारत पहुंचा विमान, 104 लोग थे सवार
अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ
विमान में गुजरात के 33, पंजाब के 30, उत्तर प्रदेश के 3, हरियाणा के 33, चंडीगढ़ के 2 और महाराष्ट्र के 3 लोग आए है। इस दौरान पुलिस ने बैरेकेडिंग कर सुरक्षा बढ़ा दी है।
अमृतसर। अमेरिका से भारत डिपोर्ट किए गए 104 लोगों को लेकर एक अमेरिकी विमान पंजाब पहुंच गया है। विमान ने अमृतसर में लैंड किया है। भारत आने वाले अप्रवासी भारतीयों में से अधिकतर लोग गुजरात, पंजाब और हरियाणा के है। अमेरिका सेना का विमान दोपहर करीब एक बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। विमान में गुजरात के 33, पंजाब के 30, उत्तर प्रदेश के 3, हरियाणा के 33, चंडीगढ़ के 2 और महाराष्ट्र के 3 लोग आए है। इस दौरान पुलिस ने बैरेकेडिंग कर सुरक्षा बढ़ा दी है।
अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अवैध प्रवासियों के खिलाफ सामूहिक निर्वासन अभियान के तहत एक अमेरिकी सैन्य सी-17 विमान अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर भारत के लिए रवाना हुआ था। ट्रंप प्रशासन ने अवैध प्रवासियों को उनके देशों में वापस भेजना शुरू कर दिया है और प्रवासियों को वापस भेजने के लिए सैन्य विमानों का उपयोग कर रहा है। साथ ही प्रवासियों को रखने के लिए सैन्य अड्डे खोल रहा है।
Comment List