नेपाल में फ्लैश फ्लड में फंसे महाराष्ट्र के 100 तीर्थयात्री : बिहार सरकार ने निकाला सुरक्षित, ट्रेन से महाराष्ट्र के लिए रवाना

आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की

नेपाल में फ्लैश फ्लड में फंसे महाराष्ट्र के 100 तीर्थयात्री : बिहार सरकार ने निकाला सुरक्षित, ट्रेन से महाराष्ट्र के लिए रवाना
फ्लैश फ्लड के चलते काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के करीब 100 तीर्थयात्रियों को बिहार सरकार ने सुरक्षित निकाला। सीतामढ़ी प्रशासन उन्हें एस्कॉर्ट कर पटना लाया। यहां भोजन, आवास व चिकित्सा सुविधा दी गई। रेलवे से समन्वय कर ट्रेन में दो अतिरिक्त बोगियां लगवाई गईं। सुबह 7:30 बजे सभी तीर्थयात्री महाराष्ट्र रवाना हुए।

पटना। नेपाल में आई आकस्मिक फ्लैश फ्लड के कारण काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के लगभग 100 तीर्थयात्रियों को महाराष्ट्र सरकार के अनुरोध पर बिहार सरकार द्वारा मानवीय एवं संवेदनशील पहल करते हुए सुरक्षित निकालकर उनके गृह राज्य के लिए रवाना किया गया। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश तथा मुख्य सचिव, एवं प्रधान सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार के सतत पर्यवेक्षण में आपदा प्रबंधन विभाग के समन्वय से सीतामढ़ी जिला प्रशासन द्वारा 28 अगस्त, 2026 को त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी तीर्थयात्रियों को नेपाल सीमा से सुरक्षित एस्कॉर्ट कर सीतामढ़ी लाया गया। सीतामढ़ी में उनके लिए भोजन, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई।

इसके बाद सभी तीर्थयात्रियों को दिनांक 29 अगस्त को प्रात: 02:30 बजे सीतामढ़ी से पटना लाया गया। जिला प्रशासन, पटना द्वारा उन्हें ओ.पी. साह सामुदायिक भवन, पटना में ठहराया गया तथा रात्रि में ही भोजन, आवासन, चिकित्सा जाँच एवं अन्य सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं। मुख्य सचिव, बिहार सरकार के स्तर से अध्यक्ष, रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली से समन्वय स्थापित कर पटना-पूर्णा एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त बोगियाँ जोड़ी गईं। आज पूर्वाह्न 07:30 बजे सभी तीर्थयात्रियों को उक्त विशेष व्यवस्था के साथ ट्रेन द्वारा उनके गृह राज्य महाराष्ट्र के लिए सुरक्षित एवं सकुशल रवाना किया गया। सुरक्षित एवं सम्मानजनक वापसी पर सभी तीर्थयात्रियों ने बिहार सरकार, सीतामढ़ी एवं पटना जिला प्रशासन की तत्परता, संवेदनशीलता एवं समन्वित राहत प्रयासों के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

Tags: pilgrims

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इंटरनेशनल मार्केट में नरमी का असर : शुद्ध सोना 1900 रुपए सस्ता, जानें चांदी का भाव इंटरनेशनल मार्केट में नरमी का असर : शुद्ध सोना 1900 रुपए सस्ता, जानें चांदी का भाव
नरमी के चलते शनिवार को जयपुर सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भाव लुढ़क गए। चांदी 5,200 रुपए टूटकर 2,43,300 रुपए...
ई-चालान के नाम पर मोबाइल हैक : फर्जी लिंक पर क्लिक करते ही मांगी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, कुछ ही सेकेंड में खाते से उड़ाए 1.40 लाख रुपए
खड़गे के ‘शुद्धिकरण’ पर राहुल गांधी का वार : दोषियों पर SC-ST एक्ट में दर्ज हो FIR, बोले- अपमान का हिसाब हो  
आरजीएचएस की पर्ची पर अब संबंधित डॉक्टर का खुद सत्यापन जरूरी : दूसरे व्यक्ति के हस्ताक्षर पर होगी कार्रवाई, क्लेम भी हो सकता है प्रभावित
अमेरिका और वेनेजुएला के बीच दुनिया का सबसे बड़ा तेल समझौता : आपूर्ति में होगी भारी बढ़ोतरी, ट्रम्प बोले- गैस की कीमतें होगी कम
नेपाल में फ्लैश फ्लड में फंसे महाराष्ट्र के 100 तीर्थयात्री : बिहार सरकार ने निकाला सुरक्षित, ट्रेन से महाराष्ट्र के लिए रवाना
राजस्थान के बांधों में 57.70 प्रतिशत पानी, जोनवार स्थिति में बड़ा अंतर