किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बनी अभिनेत्री ममता कुलकर्णी, साधवी वेश में कुंभनगर पहुंची, संगम तट पर किया पिंडदान

अब यामाई ममता नंद गिरि कहलाएंगी

किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बनी अभिनेत्री ममता कुलकर्णी, साधवी वेश में कुंभनगर पहुंची, संगम तट पर किया पिंडदान
बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बन गई हैं। अब वह यामाई ममता नंद गिरि कहलाएंगी

महाकुंभनगर। बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बन गई हैं। अब वह यामाई ममता नंद गिरि कहलाएंगी। उन्होंने शुक्रवार को प्रयागराज में संगम तट पर पिंडदान किया। 53 साल की ममता आज सुबह ही किन्नर अखाड़ा पहुंची थीं। उन्होंने अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद किन्नर अखाड़ा ने उन्हें महामंडलेश्वर की पदवी देने का ऐलान किया। ममता साध्वी के रूप में महाकुंभ में शामिल हुई। वह भगवा कपड़े पहनी दिखीं। उन्होंने गले में रुद्राक्ष की दो बड़ी माला पहन रखी थी। कंधे पर भगवा झोला भी टांग रखा था।

अखाड़ा अध्यक्ष रविंद्र पुरी से लम्बी बातचीत : महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ममता को लेकर अखिल भारतीय अखाड़े के अध्यक्ष रविंद्र पुरी के पास पहुंचीं। ममता और पुरी के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। इस दौरान किन्नर अखाड़े के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। फिर उनके महामंडलेश्वर बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई। जब ममता किन्नर अखाड़े पहुंची तो उन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। उनके साथ सेल्फी और फोटो लेने के लिए लोगों में होड़ मच गई।

 मेरे लिए यादगार पल

महाकुंभ में आना और यहां की भव्यता को देखना मेरे लिए बहुत ही यादगार पल है। यह मेरा सौभाग्य होगा कि महाकुंभ की इस पवित्र बेला में मैं भी साक्षी बन रही हूं। संतों के आशीर्वाद प्राप्त कर रही हूं।
-ममता कुलकर्णी 

Read More उत्तराखंड में 'वेस्ट टू वेल्थ' क्रांति : पौड़ी गढ़वाल में माल्टा के छिलकों से तैयार हो रहे हर्बल उत्पाद, महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार

सालों बाद भारत आई
एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 24 साल बाद भारत वापस लौटी हैं। एक्ट्रेस को दिसंबर 2024 में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। उन्हें सालों बाद भारत में देख सभी हैरान हो गए थे। माना जा रहा था कि ममता कुलकर्णी, बॉलीवुड में वापसी या बिग बॉस 18 में एंट्री के लिए भारत आई हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने इन सभी अफवाहों और कयासों को खारिज करते हुए बताया था कि वो महाकुंभ 2025 का हिस्सा बनने के लिए आई हैं।

Read More केदारनाथ यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें: भारी बारिश के चलते यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका के ओहायो में खूनी फायरिंग: उत्सव के दौरान चली गोलियां; 12 लोग घायल, दो की हालत गंभीर  अमेरिका के ओहायो में खूनी फायरिंग: उत्सव के दौरान चली गोलियां; 12 लोग घायल, दो की हालत गंभीर 
अमेरिका के ओहायो प्रांत के टोलेडो शहर में एक उत्सव के दौरान भीषण गोलीबारी हुई है। पुलिस उप प्रमुख जोसेफ...
मध्यप्रदेश के जबलपुर में संदिग्ध वारदात: भाजपा नेता संगीता रजक की मौत, हड़बड़ाहट में ट्रिगर दबने से हुई मौत
पहले समझाइश, अब सख्ती: राजस्थान पुलिस की ट्रैफिक स्ट्राइक में 7,249 वाहन चालक रडार पर
घरेलू एलपीजी सिलेंडर ₹29 महंगा: दिल्ली में अब ₹942 हुई कीमत, पश्चिम एशिया संकट का असर
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का बीकानेर दौरा: मेगा साइक्लिंग, एमजीएसयू भवनों का लोकार्पण और रेल अधिकारियों के साथ बैठक
राजस्थान के वेटलैंड्स पर हाईकोर्ट सख्त, 46 हजार से अधिक आर्द्रभूमियों की हालत पर लिया स्वत: संज्ञान 
सैन्य संघर्ष के 100 दिन बीते: दुनिया भर में जंग दोबारा भड़कने की आशंका से खौफ, दोनों के दरम्यान चल रहा युद्धविराम