पीएम मोदी, बिरला, खरगे और राहुल गांधी ने डॉ. रिकी एजे सिंगकॉन के निधन पर जताया शोक, कहा- समर्पित सेवा के लिए किया जाएगा याद 

शोक संदेश: सांसद डॉ. रिकी ए.जे. सिंगकॉन का असामयिक निधन

पीएम मोदी, बिरला, खरगे और राहुल गांधी ने डॉ. रिकी एजे सिंगकॉन के निधन पर जताया शोक, कहा- समर्पित सेवा के लिए किया जाएगा याद 

प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी सहित शीर्ष नेताओं ने शिलांग सांसद डॉ. रिकी सिंगकॉन के निधन पर दुख जताया। 54 वर्षीय सिंगकॉन का निधन खेल के दौरान गिरने से हुआ, जिससे मेघालय में शोक है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शिलांग से लोकसभा सदस्य डॉ. रिकी एजे सिंगकॉन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को श्री सिंगकॉन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर अपने शोक संदेश में लिखा डॉ. रिकी एजे सिंगकॉन के निधन से दुखी हूं। उन्हें मेघालय के लोगों के लिए उनकी समर्पित सेवा के लिए याद किया जाएगा। इस मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और समर्थकों के साथ हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

ओम बिरला ने कहा, डॉ. सिंगकॉन के असामयिक निधन से अत्यंत व्यथित हूं। कर्तव्यनिष्ठा के प्रति उनके समर्पण को हम अत्यंत आदर और कृतज्ञता के साथ याद करेंगे। उनके परिवार और इस दुखद घटना से शोक संतप्त सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वह डॉ सिंगकॉन के निधन से बहुत दुखी हैं। मेघालय की जनता और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। राहुल गांधी ने लिखा, शिलांग से लोकसभा सदस्य डॉ. रिकी ए.जे. सिंगकॉन के निधन से गहरा दु:ख हुआ है। जनसेवा और मेघालय की जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा। उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।

गौरतलब है कि शिलांग से लोकसभा सदस्य और वॉयस ऑफ द पीपल पार्टी के नेता डॉ. रिकी एंड्र्यू जोन्स सिंगकॉन का गुरुवार को 54 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वह फुटशल खेलते वक्त गिर गये थे। 

Read More नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर इंडिगो की उड़ान को मिली बम से उड़ाने की सूचना; यात्रियों में अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर तीखा हमला, इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में आचरण को बताया शर्मनाक भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर तीखा हमला, इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में आचरण को बताया शर्मनाक
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इंडिया एआई समिट में कांग्रेस के व्यवहार की आलोचना करते हुए इसे वैश्विक मंच पर भारत...
सीएम ममता ने लगाया एसआईआर प्रक्रिया में 10 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम कम होने का आरोप, 28 फरवरी को प्रकाशित होगी अंतिम सूची
ऑप्टिकल संचार और 6जी तकनीक में चीन को मिली बड़ी कामयाबी, डेटा ट्रांसमिशन की गति में स्थापित किया नया विश्व कीर्तिमान
अब अफसर सीधे सुनेंगे जनता की बात, 181 हेल्पलाइन पर 35 सीनियर IAS की तैनाती
राजकीय जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में पार्किंग ठेकेदार को चिकित्सालय अधीक्षक अरविंद खरे ने जारी किया नोटिस, जानें पूरा मामला
डॉ. डेविड फ्रॉले ने की सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात, आयुर्वेद व सनातन संस्कृति पर हुई चर्चा, बोलें-राजनीति का शुद्धिकरण कर रहे सीएम 
केबीसी विजेता आशीष को जन्मदिन पर मिली 'हीरो एक्सट्रीम' की सौगात