पीएम मोदी ने मुकुल रॉय के निधन पर जताया दु:ख, परिवार और समर्थकों के प्रति व्यक्त की अपनी संवेदनाएं

मुकुल रॉय का निधन: पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक

पीएम मोदी ने मुकुल रॉय के निधन पर जताया दु:ख, परिवार और समर्थकों के प्रति व्यक्त की अपनी संवेदनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें एक अनुभवी राजनेता और कुशल रणनीतिकार बताया, जिन्होंने राष्ट्र और बंगाल की सेवा की।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय के निधन पर दु:ख जताते हुए कहा कि वह एक अनुभवी राजनेता थे जो समाज की सेवा के लिए काम करते थे। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुकुल रॉय के परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदनाएं जताईं। 

पीएम मोदी ने लिखा, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय जी के निधन से दु:ख हुआ। उन्हें उनके राजनीतिक अनुभव और समाज की सेवा के प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के एक अनुभवी राजनेता मुकुल रॉय का राष्ट्र और राज्य की राजनीति में एक लंबा और शानदार करियर रहा। इन सालों में उन्होंने महत्वपूर्ण संगठनात्मक और मंत्री पद की जिम्मेदारियां निभाईं तथा पार्टी हलकों में उन्हें एक अनुभवी रणनीतिकार माना जाता था। 

मुकुल रॉय ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान जहाजरानी मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में काम किया। वह पश्चिम बंगाल की राजनीति में भी एक जाने-माने व्यक्ति थे, जिन्होंने पिछले एक दशक में राज्य में राजनीतिक तालमेल बनाने में अहम भूमिका निभाई। सभी पार्टियों के नेताओं ने मुकुल रॉय को श्रद्धांजलि दी और उनके प्रशासनिक अनुभव और सार्वजनिक जीवन में योगदान को याद किया। 

Read More राष्ट्रपति मुर्मु का गुजरात-महाराष्ट्र दौरा : एम्स के प्रथम दीक्षांत समारोह में होगी शामिल, सामाजिक समरसता महोत्सव समेत इन कार्यक्रमों लेगी भाग

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित