पीएम मोदी ने उधमपुर में बस दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि पर जताया दुख, सहायता राशि की घोषणा

उधमपुर हादसा: पीएम मोदी ने जताया शोक, मुआवजे का किया ऐलान

पीएम मोदी ने उधमपुर में बस दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि पर जताया दुख, सहायता राशि की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में हुए दर्दनाक बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। हादसे में 16 यात्रियों की जान गई है। पीएम ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू- कश्मीर के उधमपुर में बस हादसे में हुई जानमाल की हानि पर सोमवार को गहरा शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिजनों के लिए सहायता राशि की घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय एक विज्ञप्ति के अनुसार पीएम मोदी ने इस हादसे में मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पीएम मोदी ने इस दुखद हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि तथा घायलों के लिए 50,000 रुपये सहायता की घोषणा की है।

गौरतलब है कि उधमपुर जिले में सुबह बस के खाई में गिरने से 16 लोगों की मौत हो गयी है और कई अन्य घायल हो गये।

Post Comment

Comment List

Latest News

गर्मी के तेवर बढ़ते ही प्रदेश में बिजली मांग को लगे पंख : 10 दिनों में 500 लाख यूनिट की हुई वृद्धि, रिकॉर्ड स्तर छूने के संकेत गर्मी के तेवर बढ़ते ही प्रदेश में बिजली मांग को लगे पंख : 10 दिनों में 500 लाख यूनिट की हुई वृद्धि, रिकॉर्ड स्तर छूने के संकेत
प्रचंड गर्मी के साथ बिजली मांग में तेज उछाल दर्ज। 10 दिनों में 500 लाख यूनिट से अधिक बढ़ोतरी। अप्रैल...
बैंकिंग शेयरों में लिवाली से चढ़े प्रमुख सूचकांक : 26 अंक की बढ़त के साथ सेंसेक्स 78,520 पर बंद, इन कंपनियों में दिखा एक्शन
उधमपुर बस हादसा : राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जताया शोक, मृतकों की आत्मा की शांति की कामना
कनॉट प्लेस के एक होटल की 15वीं मंज़िल से कूदकर युवा वकील ने की आत्महत्या, पुलिस जांच शुरू
Weather Update : राजस्थान में तेज हुए सूरज के तेवर, जयपुर समेत 6 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट
पीएम मोदी ने उधमपुर में बस दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि पर जताया दुख, सहायता राशि की घोषणा
पाकिस्तानी पीएम शरीफ ने की पेजेश्कियान से फोन पर बात : शांति प्रयासों को जारी रखने का लिया संकल्प, क्षेत्रीय हालातों पर हुई पर विस्तृत चर्चा