पीएम मोदी ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को किया नमन, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से साकार होगा विकसित भारत
देशवासियों से गांधी के आदर्श अपनाने का किया आह्वान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। लाल किले पर ध्वजारोहण से पूर्व उन्होंने बापू को नमन किया और देशवासियों को बधाई देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपनाकर 'विकसित भारत' के संकल्प को पूरा करने का आह्वान किया।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ऐतिहासिक लाल किले पर ध्वजारोहण से पहले राष्ट्रपिता की समाधि पर गये और उन्हें नमन किया। इससे पहले उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि सभी को बापू के आदर्शों को अपनाकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करना चाहिए।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की असीम शुभकामनाएं। यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश के वीर सेनानियों के अछ्वुत साहस, अथक संघर्ष और मातृभूमि के प्रति अतुलनीय समर्पण का स्मरण कराता है। आइए, उनके आदर्शों को अपनाकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करें।
Related Posts
Post Comment
Latest News
12 Sep 2026 19:01:50
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...

Comment List