पीएम मोदी दिल्लीवासियों को देंगे बड़ी सौगात: 33,500 करोड़ के प्रोजेक्ट्स के साथ 2 नई मेट्रो लाइनों का करेंगे उद्घाटन

लखपति दीदी का संकल्प पूरा: पीएम मोदी ने दिल्ली को दी ₹33,500 करोड़ की सौगात

पीएम मोदी दिल्लीवासियों को देंगे बड़ी सौगात: 33,500 करोड़ के प्रोजेक्ट्स के साथ 2 नई मेट्रो लाइनों का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी ने महिला दिवस पर 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य पूरा होने की घोषणा की। उन्होंने दिल्ली में ₹33,500 करोड़ की विकास परियोजनाओं सहित मेट्रो के नए कॉरिडोर का शिलान्यास किया। पीएम ने कहा कि अब अगले चरण में 3 करोड़ और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया गया है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ साल पहले हमने संकल्प लिया था कि तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनायेंगे, लोगों ने इसका मजाक उड़ाया था और कहा था कि चुनाव जीतने के लिए इस प्रकार की बातें की जा रही है लेकिन आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गर्व से कहता हूं कि महिलाओं को अगर अवसर दिया जाय तो वह कैसी कैसी सिद्धियां कर सकती है। तीन करोड़ से अधिक बहनें लखपति दीदी बन चुकी है और सरकार ने अपना संकल्प पूरा कर लिया है।

दशकों से गांवों में हमारी बहनों के पास हुनर था लेकिन पूंजी और अवसर नहीं मिलते थे लेकिन हमने महिलाओं को नये अवसर और बाजार से जोड़ने का काम किया। आज देश की बड़ी संख्या में महिलाएं सेल्फ हेल्प समूह से जुड़ी है जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर हुई है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि अब सरकार ने तय किया कि तीन करोड़ और महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। देश की नारी शक्ति के आशीर्वाद से यह संकल्प भी अवश्य पूरा होगा।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के अलावा आयुष्मान और पीम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से संवाद किया जिसमें महिलाओं ने योजनाओं से किस प्रकार लाभ हुआ उसे साझा किया। इसमें दिल्ली मेट्रो को संचालित करने वाली महिलाकर्मी भी शामिल हुईं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि नारी सम्मान और स्वावलंबन के लिए किसी नेता ने काम किया है तो वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। प्रधानमंत्री की हर योजना के केंद्र में महिलाओं को रखा है। आपने वह कर दिया जिसे कभी किसी ने सोचा नहीं था। देश की बेटियां आपका दिल से धन्यवाद करती है। पूरे देश में बालिका छात्रावास बनाने की योजना से लड़कियों को लाभ मिलेगा। 

Read More दिल्ली में प्लास्टिक अपशिष्ट गोदाम में लगी आग : हादसे में 3 लोगों की मौत, गोदाम में बनी अस्थायी झोपड़ी में रहते थे पीड़ित

केंद्रीय शहरी आवासन मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस दिन हम मातृ शक्ति को नमन करते है। दिल्ली वासियों के लिए अहम दिन है क्योंकि कई योजना का लोगों को लाभ मिलने वाला है। 2013-14 तक केवल पांच शहरों तक 245 किमी मेट्रो लाइन बना था लेकिन अब 1100 किमी का बड़ा नेटवर्क बन चुका है। हम दुनिया में मेट्रो नेटवर्क में तीसरे स्थान पर है। दिल्ली में पांच सौ किमी मेट्रो लाइन का विस्तार हो चुका है। दिल्ली में मेट्रो से यातायात सुगम हुआ है जिससे दिल्ली वासियों को लाभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के प्रदूषण का समाधान में मेट्रो से संभव होगा। 

Read More असम CM हिमंता की पत्नी पर विवादित टिप्पणी मामला : सुप्रीम कोर्ट से पवन खेड़ा को बड़ा झटका, अंतरिम जमानत पर स्टे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में 33,500 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने सरोजिनी नगर में सामान्य पूल आवासीय परिसर (जीपीआरए) में प्रकार-5 क्वार्टर का दौरा किया और महिला आवंटियों को चाबी सौंपी। प्रधानमंत्री ने 8,300 करोड़ रुपये की दिल्ली मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें दिल्ली मेट्रो के दो नये कॉरिडोर मजलिस पार्क-मौजपुर बाबरपुर (ङ्क्षपक लाइन), लगभग 12.3 किमी लंबी और दीपाली चौक-मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन), लगभग 9.9 किमी लंबी लाइन शामिल हैं। इन लाइनों से बुराड़ी, जगतपुर-वजीराबाद, खजुरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार, मधुबन चौक, हैदरपुर, बादली मोड़, भलस्वा, मजलिस पार्क सहित कई क्षेत्रों को लाभ होगा।

Read More पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान

प्रधान मंत्री दिल्ली मेट्रो के पांचवें चरण ए के तहत तीन नये गलियारों का शिलान्यास किया जिनकी कुल लंबाई लगभग 16.10 किमी है। ये गलियारे आर.के. आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ, एयरोसिटी से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट टर्मिनल-1, तुगलकाबाद से काङ्क्षलदी कुंज हैं। ये कॉरिडोर राष्ट्रीय राजधानी के कई महत्वपूर्ण स्थानों से सीधे कनेक्टिविटी प्रदान करेंगे और नोएडा, दक्षिण दिल्ली और एयरपोर्ट के बीच यात्रा करने वाले निवासियों के लिए सुविधा बढ़ाएंगे।

प्रधानमंत्री जीपीआरए पुनर्विकास योजना के तहत 15,200 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं सरोजिनी नगर, नेताजी नगर, कस्तूरबा नगर और श्रीनिवासपुरी जैसे प्रमुख स्थानों में फैली हैं और सरकारी कर्मचारियों और प्रशासनिक कार्यालयों के लिए विश्व-स्तरीय अवसंरचना बनाने के सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का हिस्सा हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित