जहरीली कफ सिरप ने ली एक और मासूम की जान, मौतों का आंकड़ा पहुंचा 27

कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड में मासूम की मौत

जहरीली कफ सिरप ने ली एक और मासूम की जान, मौतों का आंकड़ा पहुंचा 27

बैतूल के टीकाबर्री गांव के चार वर्षीय हर्ष की नागपुर एम्स में मौत से कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड में मृतकों की संख्या 27 पहुंची, क्षेत्र में शोक।

बैतूल। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के परासिया में सामने आए कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड ने एक बार फिर पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। कफ सिरप पीकर बीमार हुए बैतूल जिले के टीकाबर्री गांव निवासी चार वर्षीय मासूम हर्ष ने रविवार रात नागपुर एम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हर्ष पिछले चार महीनों से आईसीयू में भर्ती था और लगातार कोमा में था। उसकी मौत के साथ ही इस जहरीली दवा कांड में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है।

हर्ष की हालत शुरुआत से ही बेहद नाजुक थी। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को उसका शव गांव लाया गया, जहां पूरे गांव की आंखें नम थीं। हर्ष के पिता गोकुल किसान हैं। दो बेटों में हर्ष बड़ा था।

आमला एसडीएम शैलेंद्र बड़ोनिया ने हर्ष की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से गंभीर रूप से बीमार हुए बच्चों में वह भी शामिल था। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान विधानसभा में उठा लाडपुरा में स्मारकों के सरंक्षण का मुद्दा: डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा-चंद्रसेन मठ की छतरियों की मरम्मत की कोई कार्य योजना विचाराधीन नहीं राजस्थान विधानसभा में उठा लाडपुरा में स्मारकों के सरंक्षण का मुद्दा: डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा-चंद्रसेन मठ की छतरियों की मरम्मत की कोई कार्य योजना विचाराधीन नहीं
राजस्थान विधानसभा में विधायक कल्पना देवी ने 11वीं सदी के चंद्रसेन शिवमठ की जर्जर स्थिति का मुद्दा उठाया। उपमुख्यमंत्री दीया...
खान विभाग ने जुटाया 8,888 करोड़ का राजस्व : फील्ड स्तर पर राजस्व संग्रहण की रणनीति की तय, अधिकारियों के साथ की समीक्षा
विधायक जयकृष्ण पटेल ने उठाया ट्राइबल एरिया में भर्ती नही होने का मुद्दा, गजेंद्र खींवसर ने कहा-आगामी 25000 भर्तियों में दी जाएगी ट्राइबल एरिया को प्राथमिकता
वैश्विक आर्थिक संकट: पश्चिम एशिया में तेल की सप्लाई बाधित, होर्मुज जलडमरूमध्य सिर्फ US इजरायल और यूरोप के जहाजों के लिए बंद
रायसीना डायलॉग 2026: पीएम मोदी आज शाम करेंगे उद्घाटन, 110 देशों के प्रतिनिधि ले रहे हैं हिस्सा, सबसे चुनौतीपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
जरा देखूं तो कैसा है मेरा घर का आंगन, टाइग्रेस ने किया शिकार, रास आ रहा मुकुंदरा
राजस्थान विधानसभा: देवेंद्र जोशी ने बोला चिकित्सा मंत्री खीवसर पर हमला, कहा-जोधपुर मेडिकल कॉलेज में सोनोग्राफी मशीन लगाने का प्रस्ताव विचाराधीन नहीं