कश्मीर में पुलिस ने 2 लोगों को दबोचा : आतंकियों की मदद करने का आरोप, एक सरकारी कर्मचारी
वन विभाग के एक सरकारी कर्मचारी को किया गिरफ्तार
किश्तवाड़ जिले में पुलिस ने आतंकवादियों को सहयोग देने के आरोप में वन विभाग के कर्मचारी तारिक अहमद गिनू और उसके साथी मोहम्मद इकबाल को गिरफ्तार किया है। दोनों दच्छन क्षेत्र के निवासी हैं। इससे पहले दो अन्य मददगार भी पकड़े जा चुके हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है।
जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को किश्तवाड़ जिले में आतंकवादियों की मदद करने के आरोप में एक सरकारी कर्मचारी सहित दो मददगारों को गिरफ्तार किया है। किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नरेश सिंह ने कहा कि पुलिस ने आतंकवादियों को सुविधाएं देने में कथित संलिप्तता के लिए वन विभाग के एक सरकारी कर्मचारी तारिक अहमद गिनू और उसके सहयोगी मोहम्मद इकबाल को गिरफ्तार किया है। ये दोनों तंदेर, दच्छन, किश्तवाड़ के निवासी हैं।
उन्होंने बताया कि इससे पहले चतरू के रहने वाले मुनीर अहमद और मशकूर अहमद को भी इसी तरह के अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया था।उन्होंने कहा कि पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए जांच जारी है और इसमें शामिल सभी लोगों को उचित कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।
Tags: arrested
Related Posts
Post Comment
Latest News
19 Jun 2026 18:21:06
भाजपा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की बड़ी ताकतों का भरोसा जीत रहा है।...

Comment List