प्रमोद तिवारी का केंद्र सरकार पर हमला: माफी मांगने के बजाय माफी देने की बात कर रहे हैं मोदी, राजनीतिक संदेशों के जरिए जिम्मेदारी से बचने का लगाया आरोप

सत्तापक्ष के लोगों को इन दिनों नहीं आ रही नींद

प्रमोद तिवारी का केंद्र सरकार पर हमला: माफी मांगने के बजाय माफी देने की बात कर रहे हैं मोदी, राजनीतिक संदेशों के जरिए जिम्मेदारी से बचने का लगाया आरोप
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया वीडियो संदेश पर चुटकी लेते हुए कहा कि जिन्हें पेपर लीक और युवाओं पर पुलिस कार्रवाई के लिए माफी मांगनी चाहिए थी, वे उल्टा माफी देने की बात कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया।

नई दिल्ली। विपक्ष के उपनेता एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने प्रधानमंत्री के हालिया संदेश पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्हें माफी मांगनी चाहिए थी, वे अब माफी देने की बात कर रहे हैं। प्रमोद तिवारी ने शनिवार को यहां जारी बयान में कहा, "आज तो आपने उलटी गंगा बहा दी। जिसको माफी मांगनी चाहिए थी, वह उल्टे माफी दे रहा है।" उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि सत्तापक्ष के लोगों को इन दिनों नींद नहीं आ रही है, इसलिए वे देर रात रील बनाकर संदेश जारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि रात में रील बनाकर कोई संदेश देना ही था, तो सबसे पहले उन युवाओं से माफी मांगनी चाहिए थी, जिन्हें अपने अधिकारों की मांग करने पर पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा और जिन्हें कथित तौर पर अपमानित तथा घायल किया गया।

कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्र सरकार को कांग्रेस से भी माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि उनकी पार्टी के नेताओं पर वर्षों से अपमानजनक टिप्पणियां की जाती रही हैं। प्रमोद तिवारी ने कहा कि देश की जनता वास्तविक मुद्दों पर जवाब चाहती है और सरकार को आत्ममंथन करने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार राजनीतिक संदेशों के जरिए अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

बूढ़े माता-पिता पर अत्याचार पड़ेगा भारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला, बच्चों को संपत्ति से किया जा सकेगा बेदखल, जानें पूरा प्लान  बूढ़े माता-पिता पर अत्याचार पड़ेगा भारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला, बच्चों को संपत्ति से किया जा सकेगा बेदखल, जानें पूरा प्लान 
उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण नियमावली-2014 में संशोधन को मंजूरी दी...
राजस्थान में घरेलू पर्यटन का दबदबा, गुलाबी नगरी विदेशी सैलानियों की पहली पसंद
बैकडेटेड बीपीएड डिग्री से सरकारी नौकरी का मामला, श्री सत्यसाईं विवि प्रौद्योगिक एवं मेडिकल साइंस के कुलपति समेत तीन गिरफ्तार
15वीं मंजिल से कूदकर बीटेक छात्र ने दी जान, जानें पूरा मामला
ट्रम्प का दावा: अमेरिकी नौसेना ने नष्ट किए होर्मुज से सभी बारूदी सुरंगे, 'शून्य सहिष्णुता' की नीति लागू 
तेलंगाना: भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत 12 अन्य घायल, CM रेड्डी जताया दुख
सड़क-नाली बनी, फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर...? रोड से नाली तक सवाल ही सवाल, हर पांच साल में बन रहे वही पुराने चुनावी मुद्दे