बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: प्रचार के लिए सड़क पर उतरे प्रशांत किशोर, अभिषेक के भाजपा उम्मीदवार होने से दिलचस्प हुआ मुकाबला

राजद की रेखा गुप्ता भी मैदान में

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: प्रचार के लिए सड़क पर उतरे प्रशांत किशोर, अभिषेक के भाजपा उम्मीदवार होने से दिलचस्प हुआ मुकाबला
पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव बेहद दिलचस्प हो गया है। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपनी दावेदारी के बाद क्षेत्र में धुआंधार जनसंपर्क और पदयात्रा शुरू कर दी है।

पटना। पटना जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवारी की घोषणा में बाद अब क्षेत्र में जोर शोर से प्रचार प्रसार में जुट गए हैं, वहीं अभिषेक कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बना कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है। प्रशांत किशोर ने आज बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 35 एवं 29 में पदयात्रा कर लोगों से जनसंपर्क किया। इस पदयात्रा की शुरुआत सुबह चिरैयाटांड़ दुर्गा मंदिर से हुई और इसके बाद प्रशांत किशोर जेजे मार्केट, लाल मार्केट, प्रिंस मार्केट, आनंद पब्लिक स्कूल, मारुति नगर, खास महल मोड़, राम नगर, पोस्टल पार्क चौराहा, चांदमारी रोड, तारकेश्वर पथ होते हुए एडीएफसी बैंक के समीप पहुंचे और इस दौरान पैदल सड़कों पर घूमते हुए जनसंपर्क किया।

प्रशांत किशोर के इस जनसपंर्क के दौरान मतदाताओं की दिलचस्पी ने इशारा किया किया कि इस चुनाव में उनकी चुनौती मजबूत होने वाली है। जनसुराज के सूत्रधार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिन्हा 'बंटी' को उम्मीदवार बनाकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। इस सीट पर अब भाजपा के अभिषेक कुमार सिन्हा और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के बीच सीधी और प्रतिष्ठापूर्ण टक्कर होने की संभावना है, जिसे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा गुप्ता त्रिकोणीय बना रही हैं, जिन्हें पिछले चुनाव में इसी सीट पर करीब 46 हजार मत मिले थे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

साइबर ठगों पर सख्त शिकंजा, 'जीरो टाइम लैग' के लक्ष्य के साथ बैंक-पुलिस समन्वय होगा मजबूत साइबर ठगों पर सख्त शिकंजा, 'जीरो टाइम लैग' के लक्ष्य के साथ बैंक-पुलिस समन्वय होगा मजबूत
साइबर ठगी के पीड़ितों को उनकी राशि वापस दिलाने की प्रक्रिया को और अधिक तेज, सरल एवं प्रभावी बनाने पर...
छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
मां योजना की आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी से बड़ी राहत, अब दूसरे राज्यों में भी 25 लाख तक का कैशलेस इलाज
अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री
दिल्ली में CJP प्रदर्शन बना रणक्षेत्र: DCP सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल , पथराव और तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में
परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग
दूरबीन तकनीक का कमाल, 90 साल की महिला की जटिल दूरबीन सर्जरी सफल