प्रेम रंजन पटेल का तीखा हमला: बोले-तेजस्वी यादव को भ्रष्टाचार और घोटालों की संस्कृति विरासत में मिली, बेनामी संपत्तियों और घोटालों के रिकॉर्ड दर्ज

बिहार का सियासी रण: भाजपा का तेजस्वी यादव पर 'विरासत में भ्रष्टाचार' का तंज

प्रेम रंजन पटेल का तीखा हमला: बोले-तेजस्वी यादव को भ्रष्टाचार और घोटालों की संस्कृति विरासत में मिली, बेनामी संपत्तियों और घोटालों के रिकॉर्ड दर्ज

भाजपा प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उन्हें भ्रष्टाचार और घोटालों की संस्कृति विरासत में मिली है। भाजपा का आरोप है कि राजद नेता का विकास से कोई नाता नहीं है और वे केवल सत्ता की कुर्सी के लिए युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। बिहार की जनता अब ऐसे परिवारवादी नेतृत्व को बर्दाश्त नहीं करेगी।

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल ने रविवार को कहा कि बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भ्रष्टाचार और घोटालों की संस्कृति विरासत में मिली है और प्रदेश की जनता भविष्य में ऐसे नेताओं को बर्दास्त करने वाली नही हैं। पटेल ने आज बयान जारी कर कहा कि बिहार के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले और विकास के ककहरे से अनजान नेताओं का असली चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो चुका है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता श्री यादव को बिहार के विकास से कोई सरोकार नही है और उनका एकमात्र उद्देश्य सत्ता की कुर्सी हथियाना और अपने परिवार के कुनबे को आगे बढ़ाना है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि तेजस्वी यादव को राजनीति में भ्रष्टाचार और घोटालों की वह कार्यसंस्कृति विरासत में मिली है, जिसने बिहार को दशकों पीछे धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि जिस उम्र में युवा अपने भविष्य के लिए संघर्ष करते हैं, उसी उम्र में तेजस्वी यादव ने बेनामी संपत्तियों और घोटालों के रिकॉर्ड बना डाले। उनके लिए राजनीति जनसेवा का माध्यम नहीं, बल्कि अपनी तिजोरियां भरने का एक पारिवारिक व्यवसाय बन गया।

प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि बिहार के विकास की बात करना तेजस्वी यादव के लिए केवल एक चुनावी जुमला है। हकीकत यह है कि उन्हें बिहार की जमीनी समस्याओं, आर्थिक नीतियों और विकास के रोडमैप का रत्ती भर भी ज्ञान नहीं है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति विकास की बुनियादी समझ तक नहीं रखता, वह प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का सपना देखने का सिर्फ ढोंग कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति के पास न कोई नीति, न कोई स्पष्ट विज़न और ना हीं कोई ठोस योजना है, वह केवल बयानबाजी और भ्रम फैलाकर राजनीति कर सकता है। उन्होंने कहा कि श्री यादव भी कुछ वैसा ही कर रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

अजमेर में दलित बच्ची से दरिंदगी न्याय व्यवस्था पर हमला : भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था और सामाजिक न्याय पर सवाल खड़े कर रही घटना, डोटासरा बोले- सरकार के संरक्षण में आरोपियों को बचाया अजमेर में दलित बच्ची से दरिंदगी न्याय व्यवस्था पर हमला : भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था और सामाजिक न्याय पर सवाल खड़े कर रही घटना, डोटासरा बोले- सरकार के संरक्षण में आरोपियों को बचाया
दलित बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म मामले पर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कानून-व्यवस्था...
स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर को लेकर अखिलेश यादव का हमला: ‘प्रीपेड पीड़ित’ शब्द दिया नया नाम, बिजली कंपनियों और सरकार के बीच मिलीभगत का लगाया आरोप
मिडिल ईस्ट में भीषण तनाव के बीच कुवैत में वित्त मंत्रालय और तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला: कोई हताहत नहीं, सरकार ने जारी किया कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश
सूने मकान में लाखों की चोरी, सोना-चांदी के जेवरात सहित लाखों का माल ले उड़े बदमाश, पुलिस जांच शुरू
पश्चिम एशिया संकट के मद्देनज़र सरकार की अपील : ऑनलाइन ही बुक कराएं सिलेंडर, जरूरत पड़ने पर ही जाएं वितरक के पास
होर्मुज बंद... तेल की नो टेंशन! ऑयल इंडिया लिमिटेड ने उत्पादन में दर्ज की रिकॉर्ड बढ़ोतरी, ऊर्जा सुरक्षा को मिला बल
पीडब्ल्यू के आरबीएसई Wallah ने राजस्थान बोर्ड में कक्षा 10 और 12 दोनों में नंबर 1 रैंक हासिल की: कक्षा 10 में प्रियंशी सुंडा ने 99.8% अंक और ऋषिता ने कक्षा 12 में 99.8% के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया