प्रधानमंत्री मोदी ने किया असम में 3000 करोड़ रुपये के पुल,आईआईएम गुवाहाटी और प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा की दी सौगात

पीएम मोदी का असम दौरा: विकास की सौगात

प्रधानमंत्री मोदी ने किया असम में 3000 करोड़ रुपये के पुल,आईआईएम गुवाहाटी और प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा की दी सौगात
प्रधानमंत्री मोदी ने गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी पर नए पुल, आईआईएम और नेशनल डेटा सेंटर का उद्घाटन किया। साथ ही, उन्होंने चार शहरों के लिए ई-बस सेवा को हरी झंडी दिखाई।

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुवाहाटी में कई महत्वपूर्ण अवसंरचना परियोजनाओं ब्रह्मपुत्र नदी पर बना पुल, भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) गुवाहाटी, एक राष्ट्रीय डेटा केंद्र और गुवाहाटी, नागपुर, भावनगर और चंडीगढ़ के लिए प्रधानमंत्री ई-बस सेवा का शुभारंभ किया।

इससे पहले दिन में, प्रधानमंत्री डिब्रूगढ़ जिले के मोरान पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्वोत्तर भारत की पहली राजमार्ग-आधारित आपातकालीन लैंडिंग सुविधा का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने इस सुविधा के रणनीतिक महत्व को रेखांकित करते हुए, साइट पर भारत के लड़ाकू विमानों के टेक-ऑफ और लैंडिंग का प्रदर्शन भी देखा।

मोरान से पीएम मोदी गुवाहाटी के लिए रवाना हुए, जहां असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री सरबानंदा सोनोवाल ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने ब्रह्मपुत्र नदी पर गुवाहाटी और उत्तरी गुवाहाटी को जोडऩे वाले कुमार भास्कर वर्मा पुल पर चलकर और औपचारिक बटन दबाकर उद्घाटन किया।

उन्होंने भारतीय प्रबंधन संस्थान गुवाहाटी और राष्ट्रीय डेटा केंद्र का उद्घाटन किया और 100 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो गुवाहाटी, नागपुर, भावनगर और चंडीगढ़ में चलेंगी। यह भारत में टिकाऊ शहरी परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री गुवाहाटी में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद नयी दिल्ली लौटेंगे।

Read More कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में घायल शख्स की मौत, मृतकों की संख्या 13 हुई

Post Comment

Comment List

Latest News

एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित
फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से मुलाकात कर आरडीटीएम और एमटीएम...
पीएम-सेतु योजना के तहत राजस्थान, यूपी और तेलंगाना के तीन आईटीआई क्लस्टरों के लिए 735.70 करोड़ रुपये मंजूर
बीएसएनएल आरटीटीसी और आर्य कॉलेज के बीच एमओयू, 500 विद्यार्थियों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण
सत्य निकेतन हादसे के बाद डीयू कुलपति के कार्यक्रम में पहुंचने पर NSUI का विरोध, तत्काल इस्तीफे की मांग
पेरिस में हिंदू संगठन के दौरे पर विवाद, महिला कर्मचारियों को अलग रखने के विरोध में बंद एफिल टावर फिर खुला
पंजाब को बर्बाद कर चुकी मान सरकार के मंत्री चीमा, गुलजार सिंह की मौत के जिम्मेदार, दें इस्तीफा : बाजवा
पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का बड़ा हमला, कहा- महिला अपराध में राजस्थान नंबर वन