पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव : द्रमुक नेता आर.शिवा का दावा-जनता सरकार बदलने के लिए कर रही मतदान, राज्य को बदलाव की जरूरत

परिवर्तन की लहर: पुडुचेरी में द्रमुक को जीत का भरोसा

पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव : द्रमुक नेता आर.शिवा का दावा-जनता सरकार बदलने के लिए कर रही मतदान, राज्य को बदलाव की जरूरत

विपक्ष के नेता आर. शिवा ने मतदान के बाद दावा किया कि पुडुचेरी की जनता बदलाव के लिए वोट कर रही है। उन्होंने शत-प्रतिशत मतदान की अपील करते हुए कहा कि एम.के. स्टालिन के प्रचार से राज्य में लहर बदली है। द्रमुक ने पूर्ण राज्य के दर्जे और धर्मनिरपेक्ष गठबंधन की भारी जीत का विश्वास जताया।

पुड्डुचेरी। पुड्डुचेरी विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के प्रदेश संयोजक आर. शिवा ने गुरुवार को कहा कि यहां की जनता सरकार बदलने के लिए मतदान कर रही है। आर.शिवा ने अपना वोट डालने के बाद पत्रकारों से कहा कि लोगों को अपनी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाते हुए शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना चाहिए। द्रमुक नेता ने कहा कि पुड्डुचेरी को बदलाव की जरूरत है और उसी बदलाव के लिए लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए बड़ी संख्या में बाहर निकल रहे हैं। 

उन्होंने भरोसा जताया कि धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गठबंधन (एसडीएफ), जिसमें द्रमुक एक भागीदार है, निश्चित रूप से यहां सत्ता में आएगा। शिवा ने कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक अध्यक्ष एम. के. स्टालिन द्वारा किये गये चुनाव प्रचार ने लोगों की मानसिकता में एक बड़ा बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि संसद में द्रमुक सांसद पुड्डुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए आवाज उठा रहे हैं और स्टालिन भी लगातार इसकी मांग कर रहे हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल