राघव चड्ढा का नाम वोटर लिस्ट से गायब : AAP से सियासी टकराव तेज, पार्टी ने लगाया मामले को राजनीतिक रंग देने का आरोप

चड्ढा का सामान्य प्रशासनिक गलती मानने से इनकार

राघव चड्ढा का नाम वोटर लिस्ट से गायब : AAP से सियासी टकराव तेज, पार्टी ने लगाया मामले को राजनीतिक रंग देने का आरोप
पंजाब की ड्राफ्ट मतदाता सूची से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम हटने पर सियासी घमासान छिड़ गया। रिकॉर्ड में उन्हें ‘पर्मानेंटली शिफ्टेड’ बताया गया। चड्ढा ने AAP सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाया। AAP ने पलटवार करते हुए कहा कि SIR प्रक्रिया चुनाव आयोग की है, राज्य सरकार की नहीं।

चंडीगढ़। पंजाब की ड्राफ्ट मतदाता सूची से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम हटने को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। चुनाव आयोग के रिकॉर्ड में चड्ढा की एंट्री कोपर्मानेंटली शिफ्टेडबताया गया है। चड्ढा ने इसे सामान्य प्रशासनिक या क्लेरिकल गलती मानने से इनकार करते हुए पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाया है।

चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि वह पंजाब से मौजूदा राज्यसभा सांसद हैं और उनका वोटर आईडी मोहाली में पंजीकृत है। उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने मोहाली में ही मतदान किया था। इसके बावजूद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में उनका नामशिफ्टेडदर्ज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि यह अभी अंतिम मतदाता सूची नहीं है और नाम दोबारा जुड़वाने के लिए चुनाव आयोग की दावे-आपत्ति प्रक्रिया के तहत आवेदन किया जा रहा है। चड्ढा ने सवाल उठाया कि उन्हेंशिफ्टेडकिस अधिकारी ने चिह्नित किया और किस स्तर पर इसका सत्यापन हुआ।

वहीं, AAP ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि SIR की प्रक्रिया चुनाव आयोग संचालित करता है, पंजाब सरकार नहीं। पार्टी ने चड्ढा पर मामले को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया।

 

Read More जेपीएनआईसी को लेकर सपा फैला रही भ्रम, इसे नहीं बेचा गया: भाजपा ने विपक्ष के आरोपों को बताया झूठा

Tags: Raghav

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बड़ी कार्रवाई : रेंजर समेत तीन APO, बाघ के हमले में महिला मजदूर की मौत के बाद वन विभाग सख्त नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बड़ी कार्रवाई : रेंजर समेत तीन APO, बाघ के हमले में महिला मजदूर की मौत के बाद वन विभाग सख्त
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघ के हमले से महिला मजदूर सुगना देवी की मौत के बाद वन विभाग ने कार्रवाई...
एसएलबीसी की 170वीं बैठक में बैंकिंग सेवाओं और ऋण प्रवाह की समीक्षा, साइबर वित्तीय धोखाधड़ी रोकने पर मंथन
दिल्ली: DJB भ्रष्टाचार मामले में सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी जमानत
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने की मुलाकात
बीकानेर मारपीट प्रकरण : महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशिकला राठौड़ की भूमिका पर दो दिन में जांच रिपोर्ट मांग
किन्नर का वेषधर ज्वेलरी शॉप में चोरी, आरोपी गिरफ्तार
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बीसीआई लॉ छात्रों के व्यवहार को रेगुलेट नहीं कर सकती, नालसार छात्रों पर जारी दोनों नोटिफिकेशन रद्द