बक़रीद पर राहुल गांधी और प्रियंका ने दी मुबारकबाद, एकता और भाईचारे की कामना की

आप और आपके परिवार को खुशियों से भरी बकरा ईद की शुभकामनाएं

बक़रीद पर राहुल गांधी और प्रियंका ने दी मुबारकबाद, एकता और भाईचारे की कामना की
देशभर में गुरुवार को उत्साह के साथ बक़रीद (ईद-उल-अज़हा) मनाई जा रही है। इस अवसर पर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने देशवासियों को मुबारकबाद दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर संदेश साझा कर सभी के जीवन में प्रेम, एकजुटता, शांति और समृद्धि की कामना की।

नई दिल्ली। देशभर में गुरुवार को इस्लाम धर्म का सबसे खास त्योहार बक़रीद मनाई जा रही है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बकरा ईद के अवसर पर देशवासियों को मुबारकबाद देते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां, अपनापन और परिवार के साथ गर्मजोशी लेकर आए। उन्होंने अपने संदेश में कहा, “आप और आपके परिवार को खुशियों से भरी बकरा ईद की शुभकामनाएं। आपका घर आज प्रेम और एकजुटता से भरा रहे। ईद मुबारक।”

वहीं कांग्रेस पार्टी की लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ईद-उल-अज़हा की बधाई देते हुए कहा कि यह पावन अवसर हर घर में शांति, प्रेम और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने लोगों के सुख, आशीर्वाद और भाईचारे की भावना की कामना की।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...
आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश
केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र
जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन