राहुल गांधी ने मोदी से की मांग : चढ़ावा चोरी की कराएं स्वतंत्र जांच, पूरा हिसाब हो सार्वजनिक
दोषियों को कानून के कटघरे में लाया जाए
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित चोरी की स्वतंत्र जांच, ट्रस्ट का पूरा हिसाब सार्वजनिक करने और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। राहुल ने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले में सरकार की विश्वसनीयता अब उसकी कार्रवाई पर निर्भर करेगी।
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए चढ़ावे में चोरी के मामले में तत्काल स्वतंत्र जांच कराने, पूरा हिसाब सार्वजनिक करने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि राम मंदिर में करोड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था के साथ अपनी कमाई अर्पित की, लेकिन वहां हुई चंदा चोरी अब किसी से छिपी नहीं है। ट्रस्ट के हर सदस्य का चयन केंद्र सरकार ने किया था।
उन्होंने मोदी से आग्रह किया कि इस मामले की तत्काल स्वतंत्र जांच कराई जाए, ट्रस्ट का पूरा हिसाब सार्वजनिक किया जाए और दोषियों को कानून के कटघरे में लाया जाए। गांधी ने कहा कि सरकार की विश्वसनीयता अब उसकी कार्रवाई पर निर्भर है।
Tags: rahul
Related Posts
Post Comment
Latest News
19 Jul 2026 19:01:55
मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में सरकार ने विपक्ष से सदन सुचारू रूप से चलाने में सहयोग मांगा।...

Comment List