जब तक न्याय नहीं, संघर्ष जारी रहेगा, एसआईआर पर राहुल गांधी का ऐलान

गरीबों के वोट काटे जा रहे

जब तक न्याय नहीं, संघर्ष जारी रहेगा, एसआईआर पर राहुल गांधी का ऐलान
गांधी ने दिल्ली के त्रिलोकपुरी में जनसुनवाई के दौरान एसआईआर पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि चार मतदान केंद्रों से 416 मतदाताओं के नाम गैरकानूनी तरीके से हटाए गए। उन्होंने इसे ‘वोट चोरी’ बताते हुए चुनाव आयोग पर जवाब नहीं देने का आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि मताधिकार की रक्षा के लिए विपक्ष एकजुट होकर संघर्ष करेगा।

नई दिल्ली। इंडिया गठबंधन की आगामी एक नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली रैली से पहले कांग्रेस नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को दिल्ली के त्रिलोकपुरी में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में हिस्सा लिया। गांधी ने  इस दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में योगेंद्र यादव और दीपांकर भट्टाचार्य भी मौजूद रहे। इस मौके पर गांधी ने कहा कि वोट देना हर भारतीय नागरिक का अधिकार है, लेकिन आज करोड़ों लोगों से उनका यह अधिकार छीना जा रहा है। कांग्रेस लंबे समय से इस मुद्दे को उठा रही है, लेकिन अब पूरा देश समझ रहा है कि कथित तौर पर शीर्ष स्तर से 'वोट चोरी' की जा रही है और गरीबों के नाम मतदाता सूची से हटाये जा रहे हैं।

उन्होंने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह केवल अमीरों का हिंदुस्तान बनाने पर तुली हैं। उन्होंने दावा किया कि बैठक में सामने आया कि चार मतदान केंद्रों से 416 मतदाताओं के नाम कथित तौर पर गैरकानूनी तरीके से हटाये गये हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब भी उनसे इस संबंध में सवाल पूछे जाते हैं, तो कोई जवाब नहीं मिलता। उन्होंने जोर दिया कि जब तक इस मुद्दे पर न्याय नहीं मिलता, विपक्ष एकजुट होकर आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने मतदाता सूची से कथित तौर पर फर्जी तरीके से नाम काटे जाने को देशद्रोह करार देते हुए कहा कि विपक्ष मिलकर इस अन्याय के खिलाफ संघर्ष करेगा और जनता के मताधिकार की रक्षा करेगा।

Tags:  rahul

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जब तक न्याय नहीं, संघर्ष जारी रहेगा, एसआईआर पर राहुल गांधी का ऐलान जब तक न्याय नहीं, संघर्ष जारी रहेगा, एसआईआर पर राहुल गांधी का ऐलान
गांधी ने दिल्ली के त्रिलोकपुरी में जनसुनवाई के दौरान एसआईआर पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि चार मतदान केंद्रों...
पीएम सूर्यघर योजना के तहत 3 लाख से अधिक घरों में लगाए सोलर, नागर ने कहा- एआई और नवीकरणीय ऊर्जा के एकीकरण पर जोर
कितनी बार रोकेंगे, कितनों को रोकेंगे? वेणुगोपाल बोले- ज्ञानेश कुमार को हटाने तक नहीं थमेगा विपक्ष
एसओजी की बड़ी कार्रवाई, जगदीश विश्नोई के लिए पेपर सॉल्व करने वाला इनामी आरोपी गिरफ्तार
नर्मदा नहर परियोजना ने अंतरराज्यीय जल सहयोग में पेश की नई मिसाल, भजनलाल ने मोदी के नेतृत्व को सराहा
Karnataka SIR : 52 चुनाव क्षेत्रों में 127 मतदाता 'गैर-भारतीय नागरिक' के रूप में चिह्नित, आवेदनों की पारदर्शिता पर सवाल
पंचायतीराज चुनाव : 413 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दल रवाना, 28 अक्टूबर को होगा दूसरे चरण का मतदान