अमेरिका के विश्वविद्यालयों में राहुल गांधी की एंट्री, छात्रों से करेंगे सीधा संवाद

छात्रों के सवालों का देंगे जवाब

अमेरिका के विश्वविद्यालयों में राहुल गांधी की एंट्री, छात्रों से करेंगे सीधा संवाद
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17-18 नवंबर को अमेरिका दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे न्यूयॉर्क के कोलंबिया विश्वविद्यालय और शिकागो विश्वविद्यालय में छात्रों व शिक्षकों से संवाद करेंगे। दोनों कार्यक्रमों में करीब 650 लोगों की भागीदारी संभावित है। राहुल गांधी दोनों विश्वविद्यालयों में अपने विचार साझा करने के साथ सवालों के जवाब भी देंगे।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 17 और 18 नवंबर को अमेरिका के दौरे पर रहेंगे जहां वह न्यूयॉर्क और शिकागो में विश्वविद्यालयों के छात्रों एवं शिक्षकों से बातचीत करेंगे। गांधी मंगलवार को न्यूयॉर्क में कोलंबिया विश्वविद्यालय के फैकल्टी हाउस में संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में लगभग 350 छात्र एवं शिक्षक शामिल होंगे। संवाद की शुरुआत के बाद प्रश्नोत्तर सत्र होगा।

कांग्रेस नेता बुधवार को यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो के डेविड रुबेनस्टीन फोरम में प्रोफेसर पेप के साथ अपने विचारों का साझा करेंगे। इस कार्यक्रम में करीब 300 लोग शामिल होने का अनुमान है और इसके बाद प्रश्नोत्तर सत्र होगा।

 

Read More "दोस्ती का खूनी अंत" रंग-रूप पर ताने और बहन को लेकर शक, बचपन के दोस्त ने कर दी हत्या

Read More सत्ता में भाजपा, अभियान भी BJP का! कवासी लखमा का सवाल - लोकतंत्र को खतरा किससे?

Read More तेल कंपनियों ने कमाए 29,896 करोड़, आम आदमी को राहत क्यों नहीं? कांग्रेस का सवाल

 

 

 

 

 

Tags: rahul

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा
सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए सुप्रिया सुले ने बड़ा राहत पैकेज मांगा है। उन्होंने प्रति हेक्टेयर एक...
हाईवे पर चावल से भरे ट्रेलर में लगी आग : लाखों का माल जला, चालक-खलासी सुरक्षित बच निकले
राहुल गांधी के विदेशी बयानों पर भाजपा की घेराबंदी, खेड़ा बोले - सरकार खुद हो रही उजागर
एएनएम को अब अलग-अलग नहीं, एक साथ मिलेगा स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रशिक्षण; राजस्थान से देशभर में होगी शुरुआत
पुतिन-जिनपिंग की बैठक, वैश्विक राजनीति में क्या बदलेगा?
मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग रोकने के लिए पुलिस ऐप का सहारा, विद्यार्थी के मोबाइल में होगा राजकॉप
महात्मा गांधी अस्पताल में डॉक्टरों का कमाल, 1.5 किलो के नवजात की पेसमेकर लगाकर बचाई जान