राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- सपा प्रमुख किसी दिन पीडीए में ''ए'' का मतलब आतंकवादी न बता दें...

राजनीति का 'राजा बाबू'

राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- सपा प्रमुख किसी दिन पीडीए में ''ए'' का मतलब आतंकवादी न बता दें...
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के 'PDA' फॉर्मूले पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश बार-बार 'A' की परिभाषा बदल रहे हैं और डर है कि वे इसे 'आतंकवादी' न बता दें। उन्होंने अखिलेश की तुलना फिल्म 'राजा बाबू' के बदलते किरदारों से की।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव की पीडीए की परिभाषा पर तंज कसते हुये कहा कि उन्हे डर है कि अखिलेश  ए का मतलब 'आतंकवादी' न बता दें। राजभर ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा, "अखिलेश जी ने आज अपने पीडीए की नई व्याख्या की। पीडीए में ए का मतलब आदिवासी है। ए को अल्पसंख्यक और अगड़ा वो पहले ही बता चुके हैं। डर ये लग रहा है कि अखिलेश जी किसी दिन कोई सम्मेलन करते हुए यह न कह दें कि ए का मतलब आतंकवादी भी होता है। वैसे भी उनकी सरकार अपने कार्यकाल के दौरान वाराणसी सीरियल ब्लास्ट, लखनऊ और फैजाबाद कोर्ट ब्लास्ट के आतंकवादियों के मुकदमे वापस ले चुकी है।"

उन्होंने कहा, "तुष्टीकरण की राजनीति में अपने पीडीए के ए के बारे में यह कह सकते हैं कि सपा के पीडीए का अर्थ 'अगड़ा, अल्पसंख्यक, आदिवासी, आतंकवादी' होता है।" राजभर ने फिल्मी अंदाज में तंज कसते हुए कहा, "अखिलेश जी की यह हरकतें देखकर मुझे गोविंदा जी की फिल्म 'राजा बाबू' याद आ रही है, जिसमें गोविंदा जी का किरदार कभी वकील, कभी डॉक्टर, कभी पुलिस अधिकारी और कभी नेता बनता है। सही मायने में कहा जाए तो अखिलेश जी भारतीय राजनीति के 'राजा बाबू' ही हैं।"

Post Comment

Comment List

Latest News

राम मंदिर चढ़ावा मामला: आप सांसद संजय सिंह ने की SIT अध्यक्ष से मुलाकात, जमीन खरीद में गड़बड़ी और FIR नहीं लिखें जाने पर उठाए सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामला: आप सांसद संजय सिंह ने की SIT अध्यक्ष से मुलाकात, जमीन खरीद में गड़बड़ी और FIR नहीं लिखें जाने पर उठाए सवाल
'आप' सांसद संजय सिंह ने अयोध्या के कमिश्नर और एसआईटी अध्यक्ष विजय विश्वास पंत से मिलकर जमीन खरीद में बड़े...
राज्य सरकार का फैसला, राजस्थान राजस्व एवं कर बोर्ड को बनाया पुनरीक्षण प्राधिकारी
52 वर्ष की हुईं करिश्मा कपूर : फिल्मों से ओटीटी तक बरकरार है जलवा, जानें अभिनेत्री के फिल्मी सफर के बारे में
‘द पावर 2.0’ में दिखी लाख कला की अद्भुत सृजनशीलता, द्रोपदी मीणा की प्रदर्शनी शुरू
अमृतसर पुलिस को बड़ी कामयाबी: अंतरराष्ट्रीय हथियार-नशा हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
निर्जला एकादशी पर शहरभर में लगाए गए जल सेवा शिविर, बच्चों ने भी निभाई अपनी भागीदारी
पीएम-जनमन योजना के कार्यों में लाएं गति, गुणवत्ता से समय पर पूरा करें काम : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास