राम मंदिर चंदा चोरी मामला: रामगोपाल यादव का गंभीर आरोप, बोले- 20 हजार करोड़ का घोटाला, निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में बड़े लोगों की संलिप्तता

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: रामगोपाल यादव का गंभीर आरोप, बोले- 20 हजार करोड़ का घोटाला, निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग
सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने राम मंदिर चढ़ावा मामले में 20 हजार करोड़ रुपये के कथित घोटाले का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि बड़े लोगों की भूमिका की जांच होनी चाहिए। साथ ही 2027 में सपा सरकार बनने का दावा करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने आरोप लगाया कि राम मंदिर से जुड़े चढ़ावा मामले में कम से कम 20 हजार करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है और अब तक की कार्रवाई केवल सतही है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रो यादव ने सैफई स्थित आवास के बाहर 53 अमलतास के पौधों का रोपण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में बड़े लोगों की संलिप्तता है और वास्तविक जिम्मेदारों तक जांच नहीं पहुंच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए सोना, चांदी, हीरे के हार तथा अन्य बहुमूल्य वस्तुओं का पूरा हिसाब सार्वजनिक नहीं किया गया है। उनका दावा था कि उपलब्ध तथ्यों के आधार पर कम से कम 20 हजार करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए।

सपा महासचिव ने कहा कि केवल कुछ लोगों पर कार्रवाई कर मामले को समाप्त नहीं किया जा सकता। इस प्रकरण में बड़े स्तर पर जांच कर वास्तविक दोषियों को सामने लाया जाना चाहिए। प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए प्रो. यादव ने कहा कि जनता भ्रष्टाचार, महंगाई, दमन और अत्याचार से परेशान है तथा मौजूदा सरकार की नीतियों से ऊब चुकी है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में बदलाव लाएगी और अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाएगी।

इस अवसर पर अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिवस पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के तहत 53 अमलतास के पौधे रोपे गए, जो उनके 53वें जन्मदिन का प्रतीक बने। कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं द्वारा पौधारोपण से हुई, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम स्थल को विशेष रूप से सजाया गया था। समाजवादी आंदोलन के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का चित्र प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया, जबकि अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ "53 के अखिलेश" लिखे विशेष होर्डिंग आकर्षण का केंद्र रहे।

प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि पौधारोपण केवल जन्मदिन मनाने का माध्यम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संकल्प है। उन्होंने लोगों से अधिकाधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। समारोह में सांसद अक्षय यादव, विधायक प्रदीप यादव, राघवेंद्र गौतम, जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य, वीरू भदौरिया, प्रदेश सचिव गोपाल यादव, केपी सिंह शाक्य, पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

Read More LIC को HDFC बैंक में निवेश बढ़ाने की मंजूरी, RBI ने हिस्सेदारी की सीमा 9.99 फीसदी तक बढ़ाई

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक