रविशंकर प्रसाद का कांग्रेस पर तीखा हमला: सरकार नौजवानों के उज्जवल भविष्य के लिये समर्पित, अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी 

फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित

रविशंकर प्रसाद का कांग्रेस पर तीखा हमला: सरकार नौजवानों के उज्जवल भविष्य के लिये समर्पित, अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी 
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य के लिए नीट मामले की त्वरित सुनवाई हेतु फास्ट ट्रैक कोर्ट बना रही है, जबकि विपक्ष सिर्फ अराजकता फैला रहा है।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा है कि सरकार नौजवानों के उज्जवल भविष्य के लिये समर्पित है, लेकिन विपक्ष का मकसद सार्थक चर्चा के जरिये समस्या का समाधान निकालना नहीं, बल्कि अराजकता फैलाना है। प्रसाद ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पेपर लीक मामले को लेकर फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने के सरकार के फैसले पर संसद भवन परिसर में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी ने नौजवानों के भविष्य के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने और मामलों की जल्द सुनवाई करने की बात कही है क्योंकि सरकार नौजवानों के भविष्य के लिए समर्पित है।

उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह राहुल संसद में बहस नहीं करना चाहते हैं। राहुल गांधी बिना बताए धरने पर बैठ गए थे। वह गैर जिम्मेदाराना राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा, "हम सभी नौजवानों के प्रति समर्पित हैं। हम खुलकर चर्चा करने को तैयार हैं। हमें भी काफी कुछ कहना है लेकिन उनका काम अराजकता फैलाना है।"

 

Post Comment

Comment List

Latest News

3 अक्टूबर को जयपुर में सजेगा राजस्थान फिल्म कार्निवाल, क्षेत्रीय सिनेमा के कलाकारों को मिलेगा सम्मान 3 अक्टूबर को जयपुर में सजेगा राजस्थान फिल्म कार्निवाल, क्षेत्रीय सिनेमा के कलाकारों को मिलेगा सम्मान
राजस्थान फिल्म कार्निवाल 2026 का आयोजन 3 अक्टूबर को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में। कला एवं संस्कृति विभाग के सहयोग...
नीट पेपर लीक पर ठाकरे बंधु एकजुट, 26 जुलाई को मुंबई में छात्रों के समर्थन में निकालेंगे विशाल विरोध मार्च
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण पर कैबिनेट सचिव की समीक्षा, राजस्थान को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
अवैध खनन पर यूएन अलर्ट, गुटेरेस बोले- प्राकृतिक संसाधनों की लूट से बढ़ रहे संघर्ष और विस्थापन
माकपा का केंद्र पर हमला: मोदी के दावे पर उठाए सवाल, बेबी ने कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार्य नहीं 
एनआईए में वर्षा ऋतु विशेष निशुल्क पंचकर्म शिविर शुरू, बस्ति चिकित्सा से वात रोगों का होगा उपचार
तरुण चुघ ने साधा राहुल पर निशाना: नीट मुद्दे पर संसद में चर्चा से भागने, विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने का लगाया आरोप