दिल्लीवासियों के लिए राहत की खबर: होली से पहले वायु गुणवत्ता में सुधार, हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

मौसम अपडेट: दिल्ली में प्रदूषण से राहत, पहाड़ों पर बर्फबारी का अनुमान

दिल्लीवासियों के लिए राहत की खबर: होली से पहले वायु गुणवत्ता में सुधार, हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता में सुधार। उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ने की संभावना। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना।

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में चल रही तेज हवाओं के कारण वायु गुणवत्ता में सुधार होने से दिल्लीवासियों को प्रदूषण से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस ऊपर रहने का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि का अनुमान जताया है। जिससे क्षेत्र में दिन का तापमान मौसमी औसत से ऊपर रहने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार, दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 26 से 28 फरवरी और फिर दो-तीन मार्च के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकते हैं। इनके प्रभाव से कल और आज जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में तथा आज हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। दो से चार मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

मध्य भारत में अगले सात दिनों के दौरान अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस बढने का अनुमान जताया गया है। महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, इसके बाद मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। गुजरात में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जिसके बाद अगले चार दिनों में तापमान तीन से पांच डिग्री बढ़ सकता है। पूर्वी भारत में अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद पांच दिनों में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विभाग ने कहा कि सप्ताह के अंत तक पश्चिम, मध्य, पूर्व और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत के हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री अधिक रहने का अनुमान है। देश के शेष हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने का अनुमान है। इस बीच, गुरुवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज के साथ बिजली कड़कने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं।इसी तरह का मौसम 27 और 28 फरवरी को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में रहने का अनुमान है। विभाग के अनुसार, 26 से 28 फरवरी के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल में भी बिजली गिर सकती है।

Read More श्रमिकों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन सही : आसमान छूती महंगाई के साथ मजदूरी बढ़ाने की बात वाजिब, राहुल बोले- कर्ज की गहराई में डुबो देती है बेलगाम महंगाई

Post Comment

Comment List

Latest News

सम्मान निधि रुकने से किसान परेशान : पहले से झेल रहे बारिश की मार, जूली ने कहा- भुगतान रुकने से बढ़ रही उनकी परेशानी सम्मान निधि रुकने से किसान परेशान : पहले से झेल रहे बारिश की मार, जूली ने कहा- भुगतान रुकने से बढ़ रही उनकी परेशानी
विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने किसानों की परेशानियों पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि महंगाई, कर्ज और बेमौसम...
अमेरिका-ईरान बातचीत के अच्छे परिणाम की उम्मीद : समझौते तक पहुंचने के लिए कुछ ही मतभेदों को सुलझाना बाकी, ट्रंप ने कहा- कई अच्छी बातें हो रही
चंबल अभयारण्य में अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : हाई रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाने और जीपीएस ट्रैकिंग करने के निर्देश, आदेशों के उल्लंघन को मानेंगे अवमानना
आरपीएससी ने जारी किया आरएएस भर्ती परीक्षा का परिणाम, बाड़मेर के दिनेश विश्नोई को मिली पहली रैंक
पुलिस की कार्रवाई : 1.60 लाख के 27 इनामी गिरफ्तार, 21 कुख्यात समेत 254 को दबोचा
पश्चिम बंगाल में सीएम का चुनावी दौरा : घुसपैठियों को बढ़ावा दे रही ममता सरकार, कहा- भाजपा का संकल्प स्पष्ट नीति और तेज गति से विकास
मां बन गई बेटी की कातिल : पहले मासूम का गला घोंटा, फिर खुद ने किया सुसाइड का प्रयास