हरियाणा पुलिस भर्ती : उम्मीदवारों के पैरों में लगाई जाएगी आरएफआईडी डिवाइस, उम्मीदवारों के दौड़ने के समय और कदमों की होगी सटीक गणना

महिला अभ्यर्थियों को एक किमी की दौड़ 6 मिनट में करनी होगी पूरी

हरियाणा पुलिस भर्ती : उम्मीदवारों के पैरों में लगाई जाएगी आरएफआईडी डिवाइस, उम्मीदवारों के दौड़ने के समय और कदमों की होगी सटीक गणना

पंचकूला में हरियाणा पुलिस भर्ती का पीएसटी इस बार हाईटेक होगा। दौड़ के दौरान अभ्यर्थियों के पैरों में RFID चिप लगाई जाएगी। समय और प्रदर्शन की सटीक निगरानी होगी। पूरे स्टेडियम में CCTV से निगरानी रहेगी और लाइव टाइम स्क्रीन पर दिखेगा। पुरुषों को 2.5 किमी 12 मिनट में, महिलाओं को 1 किमी 6 मिनट में पूरी करनी होगी। शुरुआत 20 मई के आसपास संभव।

पंचकूला। हरियाणा पुलिस भर्ती की फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट प्रक्रिया को पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए इस बार आरएफआईडी चिप और सीसीटीवी निगरानी का इस्तेमाल किया जाएगा। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने इस बार दौड़ के दौरान उम्मीदवारों के पैरों में आरएफआईडी डिवाइस लगाने का फैसला लिया है। इस तकनीक से उम्मीदवारों के दौड़ने का समय और कदमों की सटीक गणना होगी, जिससे गड़बड़ी और मानवीय हस्तक्षेप की संभावना खत्म होगी। दौड़ के दौरान उम्मीदवारों को स्क्रीन पर उनका समय लाइव भी दिखेगा। भर्ती मानकों के अनुसार पुरुष अभ्यर्थियों को 2.5 किमी की दौड़ 12 मिनट में और महिला अभ्यर्थियों को एक किमी की दौड़ छह मिनट में पूरी करनी होगी। 

ताऊ देवीलाल स्टेडियम में पीएसटी आयोजन की तैयारियां तेज हैं। पूरे मैदान में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। संबंधित एजेंसियों को 15 मई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। संभावना है कि पीएसटी का शेड्यूल जल्द जारी होगा और 20 मई के आसपास पहले बैच की शुरुआत हो सकती है।

 

 

Read More अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 13 पैसे टूटकर 94.81 प्रति डॉलर पर : 30 मार्च के बाद का सबसे निचला स्तर, कच्चे तेल में भी गिरावट

Tags: rfid

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तमिलनाडु में टीवीके को समर्थन देगी कांग्रेस! : विजय ने साधा संपर्क, वेणुगोपाल ने कहा- जमीनी स्थिति का आकलन करने के बाद अंतिम निर्णय लेगा पार्टी नेतृत्व   तमिलनाडु में टीवीके को समर्थन देगी कांग्रेस! : विजय ने साधा संपर्क, वेणुगोपाल ने कहा- जमीनी स्थिति का आकलन करने के बाद अंतिम निर्णय लेगा पार्टी नेतृत्व  
अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी टीवीके ने तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से समर्थन मांगा है। 234 में 108...
सुल्तानपुर-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन : गर्मी में यात्रियों को राहत, जयपुर सहित कई स्टेशनों पर होगा ठहराव
शांति वार्ता के बीच शेयर बाजारों में तेजी: प्रमुख सूचकांक में 1 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त, इन कंपनियों में दिखा एक्शन
साइबर ठगी पर बड़ी कार्रवाई : 23 आरोपी गिरफ्तार, 3.90 करोड़ की राशि होल्ड, 212 मोबाइल बरामद
तेलंगाना में भयावह हादसा : दीवार गिरने से चार किसानों की मौत; कई घायल, राज्य सरकार ने की 25 लाख रूपए की अनुग्रह राशि की घोषणा
सूने मकान में लाखों की चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार : नकदी व जेवर बरामद, जानें पूरा मामला
आरजीएचएस सेवाएं सुचारू करने की मांग, कैशलेस इलाज बाधित होने से कर्मचारियों व पेंशनर्स ने जताई चिंता